इस युवक को हैं अजीब परेशानी, सब समझते हैं लड़की

किसी महिला को टॉल डार्क एंड हैंडसम बोल दिया जाए और पुरुष को सुंदर। ज़ाहिर सी बात है अटपटा लगेगा। अब्‍दुसलाम फिरदौस अब्‍दुल अजीज नाम के इस शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ।

अब्‍दुल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोगो इन्हें के नाम से संबोधित कर रहे हैं। सिर्फ तस्वीरों में ही नहीं अब्‍दुल को कोई सामने से भी पहली बार देखता है तो वह इन्हें देखकर धोखा खा जाता है।

22 वर्षीय अब्‍दुसलाम फिरदौस अब्‍दुल अजीज मलेश‍िया के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इनके चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं। अब्‍दुल के बारे में तब तक कोई नहीं जनता था जब तक उनकी बहस फुटबॉल मैच में तैनात सिक्‍योरिटी गार्ड्स से नहीं हो गई।

अपने इस लुक की वजह से अब्‍दुसलाम फिरदौस अब्‍दुल अजीज लोगों को अजीज हो गए। अब्‍दुल का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी ने उनके साथ ऐसा सलूक किया हो इससे पहले भी लोगों को उनके लड़की होने का भ्रम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *