This popular actress was in her mother's womb at the time of her mother's wedding

मां की शादी के समय मां के पेट में थी यह लोकप्रिय अभिनेत्री, शादी के 5 माह बाद हुआ जन्म

जहां अन्य देशों में शादी से पहले मां बनना या गर्भवस्था को धारण करना आम माना जाता है, वहीं भारत देश में आज भी गलत माना जाता है। फिर भी इन संस्कारों की दीवार को तोड़ते हुए कई एक्ट्रेस ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने का जोखिम उठाया।

ऐसी एक नहीं बल्कि कई बॉलीवुड अदाकाराओ को नाम हैं, जिन्होंने शादी से पहले ही एक बच्चे को अपने गर्भ में जगह दे दी थी। दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भी उनमें से एक हैं। श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी और उनका वह बच्चा आज एक बॉलीवुड स्टार बन चुका है। वह कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हैं।

इन दिनों लोगों की सबसे प्रिय एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का जन्म साल 1997 में मार्च 4 को हुआ था। उनकी मां श्रीदेवी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से साल 1996 के अक्टूबर महीने में शादी की थी। जाहिर सी बात है कि बच्चा मां के गर्भ में 9 महीने तक रहने के बाद ही इस दुनिया में आता है।

इस हिसाब से जाह्नवी मां की शादी के समय मां के गर्भ में थी, मां-बाप की शादी के करीब 5 महीने बाद जाह्नवी इस दुनिया में आई। आपको बता दें जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी ने खुद एक इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की थी।

जाह्नवी कपूर ने पिछले साल ही फिल्म ‘धड़क’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली फिल्म से ही यह एक्ट्रेस रातों रात स्टार बन गई। अपने किरदार के लिए उन्होंने करोड़ों दर्शकों का प्यार प्राप्त किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *