This is the national bird of New Zealand, which, despite being a bird, can never fly

यह है न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी, जो पक्षी होते हुए भी कभी उड़ नहीं सकता

कीवी एक छोटा पक्षी है। यह न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी भी है। इस पक्षी की सभी प्रजातियाँ सिर्फ न्यूजीलैंड में ही पायी जाती है। और किसी भी देश की जलवायु कीवी के लिए अनुकूल नही है।

कीवी उड़नें में असमर्थ होता है। इसका भोजन छोटे-छोटे फल,बीज और कीड़े मकोड़े होता है।न्यूजीलैंड में इसकी कुल 5 तरह की प्रजातियाँ पायी जाती है। जिनमें से 2 प्रजातियाँ बिलुप्त होनें की कगार पर हैं।

कीवी रात्रिचर पक्षी है। यह रात में विचरण करते वक्त कीवी,कीवी की आवाज निकालता है। इसलिए इसे कीवी कहते है।

इसके छोटे पैर काफी मजबूत होते है। कीवी काफी तेज दौड़ता है। इनका शरीर घनें फर से ढका होता है। इसके पंख काफी छोटे और अविकिसित होते हैं। जो फर में छुपे होते हैं।

कीवी पक्षी की वजह से वहाँ के निवासियों तथा खिलाड़ियों को भी कीवी कहा जाता है।

कीवी की चोंच लंबी और काफी मजबूत होती है। कीवी पक्षी लगभग मुर्गे के आकर के होते हैं। सबसे बड़ा उत्तरी ब्रॉउन कीवी है। इनका वजन लगभग 2 किलोग्राम और आकार 20 से 25 इंच का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *