This is India's favorite street food, you also know

यह है भारत का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड,आप भी जानिए

क़रीब ढाई महीने लंबे लॉकडाउन के बाद देश अब धीरे-धीरे अनलॉक होता जा रहा है। हालांकि, कोविड-19 से बचने के लिए अभी भी लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। मगर, जैसे जैसे रियायतें मिल रही हैं, बाज़ार फिर से गुलज़ार हो रहे हैं।

जल्द ही लोग घर से बाहर निकल कर चाट पकौड़ों का मज़ा लेते नज़र आएंगे। गोल-गप्पे और चाट वालों की दुकानों पर फिर से भीड़ जुटेगी।
लॉकडाउन में लोगों ने अगर सबसे ज़्यादा किसी चीज़ की कमी महसूस की, तो वो थे गोल-गप्पे। गोल-गप्पे भारत का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड है.द हिंदू अख़बार में छपी ख़बर के मुताबिक़ लॉकडाउन के दौरान भारत में गूगल पर सबसे ज़्यादा गोल-गप्पे बनाने की विधि सर्च की गई।

इसकी सर्च में 107 फ़ीसद का उछाल देखा गया। पिछले कुछ हफ़्तों में देखा गया कि कुछ सोशल मीडिया भी पानी-पूरी का गुणगान कर रहे थे। लोग बता रहे थे कि उन्हें पानी-पूरी की कमी कितनी खल रही है। गोल-गप्पे खाने का मज़ा भी ठेले वाले के पास खड़े होकर खाने में ही है।

मुंह में रखते ही गोल-गप्पा फूटता है और खट्टे-मीठे पानी और कुरकुरे गोल-गप्पे का जो स्वाद मुंह में गुलता है वो अद्भुत होता है। उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। वैसे बहुत से लोग घर पर भी बहुत स्वादिष्ट पानी-पूरी बना लेते हैं।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *