ये है हॉलीवुड की सबसे खतरनाक फिल्में

बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा हॉलीवुड फिल्में पसंद हैं जिसमे से आप भी हो सकते हैं| हॉलीवुड फिल्म में हमें वो देखने को मिलता हैं जो हमने कभी सोचा भी नहीं होगा| आज हम आपको हॉलीवुड की ऐसी खतरनाक फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसे देखने के बाद आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी|

1.हॉस्टल- साल 2005 में रिलीज़ हुई ‘हॉस्टल’ एक अमेरिकन हॉरर थ्रिलर फिल्म हैं जिसे एली रॉथ ने डायरेक्ट किया था| फिल्म में 3 दोस्तों की कहानी हैं जो यूरोप में घूमने आते हैं| वहां पर ये सभी हॉस्टल में रुकते हैं और खूब एन्जॉय करते हैं| कहानी तब दर्दनाक मोड़ लेती हैं जब एक ग्रुप के लोग इनको टार्चर करना शुरू करते हैं| दोस्तों फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प हैं जिसे देखकर आप बिलकुल बोर नहीं होंगे| हालाँकि इस फिल्म को देखने के बाद आपके रातों की नींद जरूर उड़ जाएगी| इस फिल्म के 3 भाग बनाए जा चुके हैं|

2.फाइनल डेस्टिनेशन- साल 2001 में रिलीज़ हुई ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ एक अमेरिकन हॉरर थ्रिलर फिल्म हैं जिसे जेम्स वांग ने डायरेक्ट किया था| फिल्म की कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प हैं| फिल्म में एलेक्स खुद की और अपने दोस्तों की मौत को पहले से जान जाता हैं और वह सबकी मौत को आसानी से टाल देता हैं| लेकिन अब मौत अपना खेल दिखाती हैं और बारी बारी से एलेक्स के सभी दोस्तों की मृत्यु हो जाती हैं| अगर आपने एक बार इस फिल्म को देख लिए तो आपको रात में इस फिल्म के सीन याद आएंगे| फिल्म को 89% दर्शकों ने पसंद किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| बता दे इस फिल्म के अब तक 6 भाग बनाए जा चुके हैं|

3.रॉन्ग टर्न- साल 2003 में रिलीज़ हुई ‘रॉन्ग टर्न’ एक हॉरर फिल्म हैं| फिल्म उस साल की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में एक हैं जिसे 85% दर्शकों ने पसंद किया था| बता दे फिल्म एक ऐसे ग्रुप की कहानी हैं जो जंगल में छुट्टियां मनाने आए हैं लेकिन वहां पर पहले से कुछ ऐसे लोग होते हैं जो इनके एन्जॉय को मौत में बदल देते हैं| फिल्म की फिल्म कहानी काफी दिलचस्प हैं और फिल्म बहुत डरावनी भी हैं| इस फिल्म के कई भाग रिलीज़ किए जा चुके हैं जो सभी हिंदी में उपलब्ध हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *