24 साल बाद हुआ इस बच्ची का जन्म, मां से मात्र डेढ़ साल है छोटी
दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जिससे पूरी में दुनिया में कोतुहल का माहौल रहता है। अक्सर लोगों की जिंदगी में चमत्कार होते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर दुनिया को चौंका देने वाली घटना हुई है। इस बार एक बच्ची ने 24 साल बाद जन्म लिया है।
उसको जन्म देने वाली उसकी मां मात्र उससे डेढ़ साल ही बड़ी है। गर्भाधान के 24 साल बाद किसी बच्चे का जन्म होना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। जीं हां 24 साल पहले सुरक्षित रखे गए एक भ्रूण से अब एक बच्चे ने जन्म लिया है।
इस बच्चे को आईवीएफ तकनीक के माध्यम से जन्म दिया गया है। IVF तकनीक खोजे जाने के बाद से गर्भाधान और जन्म के बीच यह संभवत: सबसे बड़ा अंतर है। अमरीका में एक महिला ने 24 साल पुराने फ्रोजेन एम्ब्रियो से एक स्वस्थ्य बच्ची को सफलतापूर्वक जन्म दिया है।
यूएस नैशनल एम्ब्रियो डोनेशन सैंटर के डायरेक्टर जेफ्री कीनन की मदद से इस बच्ची का जन्म बीते महीने हुआ है। इस एम्ब्रायो को 14 अक्तूबर 1992 को फ्रीज किया गया था। इसे इसी साल 31 मार्च को इम्प्लांटेशन के लिए पिघलाया गया था।
यह बच्ची अब एमा रेन गिब्सन नाम से जानी जाएगी। इसी साल मार्च में यह भ्रूण टीना गिब्सन के गर्भाशय में प्रविष्ट कराया गया। 26 साल की टीना ने कहा कि मैं सिर्फ 25 साल की हूं? ये भ्रूण और मैं बेस्ट फ़्रेंड भी हो सकते थे।
” उन्होंने कहा, “मुझे बस एक बच्चा चाहिए था, मुझे परवाह नहीं कि यह विश्व रिकॉर्ड है या नहीं।” राष्ट्रीय भ्रूणदान केंद्र नाम की संस्था ने यह निषेचित भ्रूण उपलब्ध कराया था। चूंकि ये भ्रूण लंबे समय तक जमा देने वाले तापमान में सुरक्षित रखे जाते हैं, इसलिए डॉक्टर उन्हें ‘स्नो बेबीज़’ बुलाते हैं।