टीवी की ये मशहूर अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती, जानिए क्यों

मशहूर हुईं टीवी अभिनेत्री आरिशफा खान अस्तपाल में भर्ती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि आरिशफा को क्या हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है। आरिशफा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। उनके हाथ पर लगे टेप पर 28 जनवरी की तारीख लिखी है।

उनके तबीयत खराब होने की खबर जैसे ही उनके फैंस को पता चला फैंस भी परेशान हो गए। आरिशफा के फैंस लगातार उनके लिए ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

आरिशफा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। नौ साल की उम्र में उन्होंने सीरियल ‘छल’ से डेब्यू किया। इस सीरियल में आरिशफा ने ‘मुस्कान उप्पल’ का रोल निभाया था।

आरिशफा मूलत: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। आरिशफा का जन्म साधारण परिवार में हुआ था। आरिशफा को अभिनय के अलावा डांसिंग का भी शौक है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर डांसिंग वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसके साथ ही फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *