This cheaper thing is more powerful than eggs and meat

अंडे और मांस से भी ज्यादा ताकतवर है ये सस्ती चीज़

मूंगफली को गरीबों का बादाम कहा जाता है। क्योंकि इसमें स्वाद के साथ ही साथ सेहत को फायदा पंहुचाने वाले कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मूंगफली में प्रोटीन, आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। मूंगफली के थोड़े से दानों में 426 कैलोरीज, 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 17 ग्राम प्रोटीन और 35 ग्राम वसा मौजूद होती है। और साथ ही इसमें विटामिन ई, के और बी6 भी भरपूर मात्रा में पाये जाते है। तो चलिए जानते हैं मूंगफली खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।

(1) रोज दिन में 1 से 2 मूंगफली के कुछ दाने खाने से दिल की बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है। क्योंकि मूंगफली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।

(2) मूंगफली में प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। इसलिए इसके रोजाना सेवन से त्वचा जवां दिखाई देती है।

(3) मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए इसका रोज सेवन करने से हड्डियां मजबूत हो जाती हैं।

(4) मूंगफली के दानों का रोजाना सेवन करने से पेट की कई बीमारियां खत्म हो जाती है। और साथ ही इसके सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा मिलता हैं।

(5) मूंगफली खाने से गीली खांसी में बहुत फायदा होता है। इसे रोजाना खाने से आमाशय और फेफड़े मजबूत होते हैं। इसके अलावा पाचन शक्ति तेज होती हैं। और भूख ना लगने की समस्या भी दूर हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *