भारत में बनी यह कार पहुंची साउथ अफ्रीका लॉन्च

भारत में बनी टोयोटा ग्लांज़ा कार अब साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। इस कार को साउथ अफ्रीका में स्टारलेट के नाम से लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि टोयोटा ग्लांज़ा मारुति सुजुकी बलेनो पर बनी हुई कार है। टोयोटा इसे मारुति सुजुकी के गुजरात स्थित प्लांट में बनाती है। भारत में बनाने और लॉन्च करने के बाद टोयोटा इसे साउथ अफ्रीका में लॉन्च करने वाली है। ये हैचबैक कार भारत में लॉन्च होते ही टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी थी। अगस्त 2020 में टोयोटा ने इस कार के 1,418 मॉडल की बिक्री की थी। साउथ अफ्रीका में लॉन्च करने के लिए कंपनी ने इसे देश में बिकने वाले मॉडल से पर्दा उठा दिया है जिसे आप ऊपर वाली तस्वीर में देख सकते हैं। टोयोटा इसे 47 अफ्रीकी देशों में लॉन्च करने वाली है। नई टोयोटा स्टारलेट कंपनी की चौथी कार है जो अफ्रीकी देशों में बिकने वाली है। इससे पहले कंपनी टोयोटा हियास, टोयोटा लैंड क्रूजर 200 और टोयोटा हिलक्स को बेचती है।

स्टारलेट कार में हमे क्या-क्या फ़ीचर्स देखने को मिलने वाले है। स्टारलेट कार में 1.4 लीटर का इंजन देखने को मिलने वाला है जो 93 हॉर्स पावर की ताकत प्रदान करता है। लेकिन भारत में बलेनो और ग्लांज़ा में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है जो 83 हॉर्स पावर की ताकत 113 न्यूटन मीटर के टार्क पर उत्पन्न करता है। क्योंकि स्टारलेट बिल्कुल ग्लांज़ा पर बनी हुई है इसलिए इंजन से जुड़ी यह जानकारी थोड़ी हैरान करने वाली है। साउथ अफ्रीका में बिकने वाले स्टारलेट मॉडल की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नही आई है। लेकिन भारत में ग्लांज़ा 7.01 लाख रुपये से 8.96 लाख रुपये की कीमत में बिकती है। वही बलेनो की बात करें तो उसकी कीमत 5.63 लाख रुपये से 8.96 लाख रुपये के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *