यह अनोखे जानवर इस दुनिया से हो चुके हैं विलुप्त

1) डोडो पक्षी :-यह एक ना उड़ पाने वाला पक्षी था जो जमीन पर ही रह कर अपना खाना और रहना करता था। इसकी खूबसूरती के कारण इसका शिकार बहुत ज्यादा होने लगा और 1665 आते आते यह पक्षी इस दुनिया से विलुप्त हो गया।

2)स्टेलर सी कॉउ :-यह जानवर स्तनपाई था जो 8 से 9 मीटर लंबे और 8 से 10 टन वजनी हुआ करते थे। 1740 मैं इनकी खोज हुई थी और 1767 में यह इस दुनिया से विलुप्त हो गए। इतना अनोखा होने के कारण इनका काफी ज्यादा शिकार किया गया जिससे यह खत्म हो गए।

3) बुली मैंमथ :-यह जानवर हाथियों से भी कई बढ़ा हुआ करता था और यह 4 मीटर तक लंबा और 6 टन वजनी होता था। इसके दांत 5 मीटर तक लंबे होते थे और यह बालों से घिरा रहता था लेकिन जलवायु परिवर्तन और शिकार हो जाने के कारण यह इस दुनिया से विलुप्त होते चले गए।

4) सबरे टूथ बिल्ली :-बड़े-बड़े दांतों वाली यह बिल्ली बहुत साल पहले पाई जाती थी। आज की बिल्लियों से यह बिल्ली काफी ज्यादा खूंखार और खतरनाक थी। इसके दांत एकदम चाकू जैसे थे लेकिन यह भी जलवायु परिवर्तन और शिकार हो जाने के कारण इस दुनिया से खत्म होते चले गए।

5) पश्चिमी अफ्रीकन काला गेंडा :-यह गेंडा अपनी दो सींगो के लिए प्रचलित था। 3 से 4 मीटर लंबे जानवर पौधे और पत्तियां खाया करते थे। इनके अनोखे सींग ही इनके ख़तम होने का कारण बने क्योंकि शिकारी इनकी तस्करी किया करते थे और बड़े पैमाने पर इनका शिकार हुआ करता था। आखिरी गैंडा 2011 में खत्म हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *