ये हैं ग्लैमर वर्ल्ड के कुछ चुनिंदा लिपस्टिक शेड्स

आजकल रोजाना के तौर पर मेकअप के नए नए प्रोड्क्ट मार्केट में आते रहते है। मगर एक ज्यादातर प्रोड्क्टस ग्लैमर वर्ल्ड के ही हो कर रह जाते है। अक्सर महिलाओं व लड़कियों में चाहत होती है कि उनके पास भी बॉलीवुड हिरोइनो की तरह आकर्षक रंगो की लिपस्टिक हो, वह उन शेड्स का इस्तेमाल कर सके, जिन्हें लगाकर मॉडल की सुन्दरता में चार चांद लग जाते है। अगर आप भी इन्हीं बातों को लेकर मायूस हैं तो ये मायूसी छोड़िए और खुश हो जाईये क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे लिपस्टिक के ट्रेंडिंग शेड्स लेकर आएं है जिन्हें लगाने के बाद आप भी किसी मॉडल से कम नही लगेंगी। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आपको किस अवसर के लिए कौन शेड यूज करना चाहिए, तो चलिए देखते इस नए शेड्स को।

रेड हॉट शेड
लिपस्टिक शेड्स में हॉट रेड कलर एक ऐसा शेड है जिसे शायद हर लड़की लगाना पसंद करती है। मगर ध्यान रखिए यह शेड अधिकतर सर्दियों में अच्छा लगता है और इसे शादी, पार्टी व किसी अन्य खुशी के अवसर पर लगाना बेस्ट रहेगा। अगर लड़कियां इस शेड को यूज करती हैं तो वह इसमे काफी बोल्ड नजर आती है।

पिंक कूल शेड

यह एक ऐसा रंग है जो शायद लड़की को पसंद आता है। इसे आप गर्मियों के मौसम में लगा सकती है। इस शेड का अधिकतर लड़किया इस्तेमाल भी करती है। अगर किसी सुहावने मौसम में आपका हैंगआउट का प्लान बन रहा है तो इस शेड को लगाना मत भूलिएगा।

परफेक्ट ऑरेंज शेड
जब कभी हम ब्राइट शेड की बात करते हैं तो ऑरेंज शेड एक परफेक्ट विकल्प रहता है। इस कलर को मॉडल काफी ज्यादा इस्तेमाल करती है। आपने भी अक्सर देखा होगा कि रैंप पर वॉक करती बहुत सी मॉडल्स इस रंग को लगाए होती है। कालेड गर्ल के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

चॉकलेट ब्राउन शेड

चॉकलेट ब्राउन कलर- यह एक ऐसा शेड जिसे लगाना हर किसी के बस में नही। अधिकतर लड़कियां इस लगाने पहले सोच में पड़ जाती है। मगर आपको इसे ट्राई करना चाहिए क्योंकि यह आपके लूक को एक अलग लेवल पर ले जाता है। इसे आप डेली ग्रूमिंग या फिर आफिस में लगा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *