इन 5 सेलेब्स ने रचाई थी गुपचुप शादी, No.5 ने शादी के लिए बदल दिया था धर्म

दोस्तों आप तो जानते ही है कि बॉलीवुड में कैसे कैसे रिश्ते बनते हैं। हम अनजान रहते हैं और एक तरफ शादी हो जाती है तो कहीं ऐसी शादी होती है कि पूरे भारत में डंका बजता है। आज हम आपको ऐसे ही 5 सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिनकी शादी इस तरह से हुई कि किसी को मालूम भी नहीं पड़ा और चुपचाप शादी हो गई तो चलिए देखते हैं।

1. रेखा और विनोद मेहरा

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं 90 के दशक की सबसे होनहार और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा के बारे में। तो आपको बता दें कि आज भी भारत में ऐसे 50 प्रतिशत लोग होंगे जो रेखा के शादी के बारे में नहीं जानते होंगे।

वैसे रेखा की शादी विनोद मेहरा से गुपचुप तरीके से कोलकाता में हुई थी क्योंकि विनोद मेहरा की मां रेखा को अपने घर की बहू बनाने से बिल्कुल भी रास नहीं थे। इसलिए विनोद ने रेखा से कोलकाता में शादी की और एयरपोर्ट से सीधे अपने घर लेकर आए तो विनोद मेहरा की मां ने रेखा को धक्का मार दिया और उस रिश्ते को वहीं खत्म कर दिया गया।

2. प्रिया रुंचाल और जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु का अफेयर का चर्चा तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन प्रिया रुंचाल के बारे में शायद आप पहली बार सुनते होंगे। आपको बता दें कि जॉन अब्राहम ने 2014 में प्रिया रुंचाल से चुपचाप शादी रचा ली थी और किसी को भनक भी नहीं लगने दी। वहीं जॉन अब्राहम अपनी पत्नी प्रिया रुंचाल को सोशल मीडिया से दूर ही रखते हैं।

3. जूही चावला और जय मेहता

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जूही चावला ने 1995 में सबसे बड़े बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली थी। लेकिन कई बार जूही चावला ने जय मेहता को अपना दोस्त बताया हालांकि लंबे समय के बाद पता चला कि दोनों मियां-बीवी है। आपको बता दें कि जय मेहता जूही चावला से उम्र में 9 साल बड़े हैं और इन दोनों के 2 बच्चे भी हैं। यह दोनों अपने शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है।

4. दिव्या भारती और साजिद नडियादवाला

बॉलीवुड की सबसे कम उम्र में कामयाबी हासिल करने वाली दिव्या भारती दुनिया छोड़ गई लेकिन आज भी लोगों के दिलों में वो जिंदा है। दिव्या भारती ने 1992 में प्रोड्यूसर साजिद नडियादवाला से शादी कर ली थी और शादी के सिर्फ 6 महीने में ही दिव्या भारती की रहस्यमय मौत हो गई। हालांकि इन दोनों की शादी के बारे में मीडिया को लंबे समय के बाद पता चला क्योंकि दोनों गुपचुप तरीके से शादी कर लिए थे।

5. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे लेकिन दोनों की शादी के बीच बहुत रुकावट थी। जहां धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी का नाम पर्काश कौर है। लेकिन फिर भी यह दोनों इस्लाम धर्म अपनाकर गुपचुप तरीके से शादी कर लिया और किसी को भनक भी नहीं लगने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com