दुनिया की ऐसी मछली जो सभी मछलियों में सबसे अधिक है जहरीली, यह फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है।

गहरे तालाब , नदी या समुद्र के किनारे बैठकर और तैरती मछलियों को देखकर एक अलग तरह का सुकुन मिलता है। हम में से ऐसे बहुत लोग होंगे , जिन्हें ये बेहद पसंद होगा। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि समुद्र के किनारे मछली की शक्ल में आपका सामना मौत से भी हो सकता है। दुनिया में कई सारे जहरीले जीव – जन्तु पाए जाते हैं। इनमें से कई ऐसे भी जीव – जन्तु होते है जो इतने ज्यादा जहरीले होते हैं कि वे पल भर में आपकी जान ले सकते है।

स्टोन फिश पत्थर की तरह दिखती है , बस इसी वजह से ज्यादातर लोग पहतान नहीं पाते है और इसके शिकार हो जाते है। गलती से भी अगर कोई इस मछली के ऊपर पैर रख दे तो ये अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में जहर निकालती है। यह जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर पैर में यह लग जाए तो पैर काटना पड़ जाएगा और जरा सी लापरवाही मौत का कारण भी बन सकती है।

पैर रखते ही यह फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है। यानी की पलक झपकते जितनी देर में ही यह अपना काम कर देती है। इस मछली का जहर इतना खतरनाक है कि इसकी एक बूंद अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है।

किसी इंसान का शरीर अगर इस मछली के जहर के संपर्क में आ जाए तो उसकी मौत तय है। इसके आगे तो भगवान ही बचा सकता है। दुनिया अजीबों गरीब जीवों से भरी पड़ी है। खोजकर्ता हर दिन हजारों – हजार नए – नए जीव खोजकर निकाल लेते हैं।

इस दुनिया में पाये जाने वाली तमाम मछलियों से यह बिलकुल अलग है। दिखने में यह मछलियों जैसी नहीं दिखती बल्कि पत्थर जैसी दिखती है। सभी मछलियों का शरीर बेहद कोमल होता है तो वहीं इसका शरीर पत्थर के समान होता है। इसका ऊपरी खोल एकदम पत्थर के जैसा सख्त होता है। मछली के ऊपर यह पत्थर का खोल कुछ – कुछ इंसानी चेहरे के जैसा नजर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *