चाउमिन वाले के पास खड़ी महिला को मिल गया 500 रूपये के नोटों का बंडल, फिर महिला ने किए….
दोस्तो लोग सड़क पर 10 रूपये का गिरा हुआ नोट भी अपने जेब में रख लेते हैैं। दोस्तो अगर इसी जमाने में सड़क पर गिरे 500 रूपये के नोटों का बंडल मिल जाए, तो भला किस का मन नही डगमगाएं।
दोस्तो आज हम आपको एक ऐसा रोचक मामला बताने जा रहे है, जो इन सबसे अलग है। जानकारी के लिए बता दे कि रांची के कांके इलाके की रहने वाली महिला रूपा देवी शाम 5 बजे अपनी लड़की के साथ बाजार करने अलबर्ट एक्का चौक गई थी।
वहां उसकी बेटी चाउमिन खाने लग गई और महिला पास ही खडी हो गई। तभी सड़क पर रुपये से भरा बंडल गिरी हुई दिखी। उसने देखा कि बंडल पर बैंक ऑफ इंडिया का स्लिप लगा हुआ था। रूपा ने तत्काल पैसे को अलबर्ट एक्का स्थित ब्रांच में जमा करने का निर्णय किया।
दोस्तो स्थानीय दुकानदारों को भी इसके बारे में पता चला। कुछ वक्त पहले ही स्थानीय दुकानदारों को हरमू निवासी शिवचंद्र सिंह ने बताया था, कि उन्होंने मकान निर्माण के लिए कुछ रुपये बैंक से निकाले हैं। शिवचंद्र सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया से उन्होंने 70 हजार रुपए निकाले थे।
पचास हजार और बीस हजार के दो अलग बंडल बनाकर दो जेब में रख लिए थे। बेटे के साथ बाइक पर घर पहुंचे तो 500 रूपये का बंडल रास्ते में गिर गया जो करीब 50 हजार रूपये थे। महिला ने सभी लोगों की मौजूदगी में उन्हें राशि सौंप दी। दोस्तो जब खोये पैसे शिवचंद्र सिंह को मिले तो मुंह से एक ही शब्द निकला अविस्मरणीय।