ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई इन सेलेब्स की शादी, जानिए बड़ी वजह

दुनिया में कई कपल्स ऐसे हैं जिनकी शादीशुदा जिंदगी आम जनता के लिए मिसाल बन गई, तो कुछ ऐसे कपल्स भी हैं जिनकी शादीशुदा लाइफ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इन कपल्स के निराश होने पर उनके परिवारवालों के साथ-साथ फैंस भी काफी निराश और हैरान हो गए। आइए आज हम आपको बी टाउन के कुछ ऐसे कपल्स के बारे में बताते हैं जिनकी शादीशुदा जिदंगी कुछ ही सालों में टूट गई और अब वह दोनों ही एक दूसरे से अलग हो गए हैं।

  1. करन सिंह गिल और मल्लिका शेरावत
    मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत करने से पहले ही शादी कर ली थी। उन्होंने कैप्टन करनसिंह ग्रोवर से अपने कॉलेज की पढ़ाई खत्म होते ही शादी कर ली थी। हालांकि इन बातों को मानने से मल्लिका हमेशा से ही इंकार करती आईं हैं। मल्लिका की ये शादी एक साल भी नहीं चल पाई थी।
  2. पुलकित सम्राट व श्वेता रोहिरा
    सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा से पुलकित सम्राट ने साल 2014 में शादी की थी, लेकिन पुलकित की यामी गौतम से अफेयर की बात का पता चलते ही श्वेता रोहिरा ने इस रिश्ते को तोड़ देना ही सही समझा। जिसका नतीजा यह निकला कि 2015 में पुलकित और श्वेता की शादी टूट गई और दोनों अलग हो गए।
  3. श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर
    करण सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम के साथ पहली शादी की थी। इस शादी के 10 महीने बाद ही करण ने जेनिफर विंगेट से शादी कर ली। जेनिफर के साथ भी करण का यह रिश्ता टिक नहीं पाया और शादी के दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए। अब करण ने बिपाशा बसु से शादी कर ली है, और उनकी शादी को एक साल हो गए हैं। अब देखना यह होगा कि बिपाशा के साथ करण का यह रिश्ता कितने समय तक टिक पाता है।
  4. कल्कि कोचलीन और अनुराग कश्यप
    साल 2011 में बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता अनुराग कश्यप ने अभिनेत्री कल्कि कोचलीन से शादी कर ली। लेकिन 2013 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। ऐसा कहा जाता है कि अनुराग की अभिनेत्रियों से बढ़ती नजदीकियां देखकर कल्कि ने यह फैसला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *