Tabliki prohibits 2,550 foreign nationals from coming to India

तब्लीकि जमात के 2,550 विदेशी नागरिको की भारत आने पर रोक

तब्लीगी जमात की गतिविधियों में शामिल 2550 विदेशियों के भारत आने पर 10 साल तक सरकार ने रोक लगा दी है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले उत्तरी दिल्ली में इसी साल 24 फरवरी को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने नई चार्जशीट पेश की थी।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के लोग बड़ी संख्या में जुटे थे जिससे अन्य लोगों में भी कोरोना वायरस काफी संख्या में फैल गया था। गृह मंत्रालय ने अप्रैल महीने में तब्लीगी जमात के 960 विदेशी नागरिकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया था।

साथ ही इनके वीजा को रद्द कर दिया गया था। इसमें कहा गया था कि हिंसा के तार तब्लीगी जमात और यूपी के दारुल उलूम देवबंद से जुड़े हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इन नागरिकों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया इसलिए प्रतिबंध लगाया गया। इन विदेशी जमातियों की संख्या बढ़ सकती है।

ये नागरिक माली, नाइजीरिया, श्रीलंका, केन्या, तंजानिया, दक्षिण, अफ्रीका, म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, यूके, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल से हैं।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *