चाय के साथ मीठे बिस्कुट हो सकतें हैं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, जानिए कैसे
गरमा गर्म चाय पीना तो ज्यादातर लोगों को पसंद है। और उस चाय के साथ बिस्कुट हो तो और अच्छा है। मीठे बिस्कुट तो बच्चों को भी खाना पसंद है। ज्यादातर व्यक्ति सारे दिन में अपने काम के बीच में चाय पीना पसंद करते हैं। चाय पीने से इंस्टेंट ऐनर्जी मिलती है। और चाय तो खाली नहीं पी जाती इसके साथ बिस्कुट का भी व्यवहार किया जाता है।
सूत्रों के अनुसार ज्यादातर लोग चाय के साथ मीठे बिस्कुट खाना ही पसंद करते हैं। बहुत कम लोग ही नमकीन बिस्कुट चाय के साथ पीते हैं । बिस्कुट तो मीठे भी होते हैं और नमकीन भी। पर क्या आप जानते हैं मीठी चाय के साथ मीठे बिस्कुट आपके शरीर को कितना नुक्सान पहुंचाने का काम करते हैं। आज हम आपको चाय के साथ मीठे बिस्कुट खाने के नुक्सान के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
1) दांत- चाय के साथ मीठे बिस्कुट दांतों के स्वास्थ को बिगाड़ने का काम करते हैं। इससे दांतों का जल्दी गिरना, दांतों में छेद हो जाना, दांतों में धब्बें-पड़ना, पीलापन, दर्द, मुंह में बदबू आदि लक्षण जल्दी दिखाई देने लगते हैं। चाय के साथ मीठे बिस्कुट का सेवन करने से शरीर में जो सर्करा घुसता है उसमें उपस्थित सूक्रोज के कारण ये समस्याएं दिखने लगती है।
2)झूर्रिया- चहरे पर झूर्रिया केवल उम् के कारण ही नहीं पड़ती।मूूूहासे केवल कम उम्र में नहीं होते।खान पान ठीक न होने पर भी चहरे पर जल्दी ही झूर्रिया दिखने लगती है। बिस्कुट में रिफाइंड सूगर होता है। जिससे शरीर को पोषण तत्व नहीं मिलते। बार बार चाय के साथ बिस्कुट खाने से चेहरे पर झूर्रिया जल्दी ही दिखने लगती है। मुंहासों की समस्याएं भी हो जाती है।
3) मोटापा- चाय में शुगर होता है और बिस्कुट में भी शुगर उपस्थित रहता है। ये शरीर के सुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। और इन्सूलिन का दवाव नसों में बढ़ने लगता है। ये शरीर के मोटापे को बढ़ाता रहता है। पेट धीरे धीरे बाहर निकलने लगता है।
चाय के साथ मीठे बिस्कुट का सेवन जितना हो सके कम करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर और दांतों पर कम बुरा असर पड़ेगा।