Sunil Shetty entered into cooking kitchen during lockdown, wife upset

लॉकडाउन के दौरान खाना बनाने किचन में घुसे सुनील शेट्टी, पत्नी हुईं परेशान

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक इसी तरह लागू रहने वाला है। इस वजह से हर कोई अपने-अपने घर में कैद हो चुका है। फिर चाहे वो आम जनता हो या फिर फिल्मी सेलेब हर कोई घर में ही समय बिताता दिख रहा है। इस बीच हर कोई पूरे दिन घर में बंद रहने से परेशान भी हो रहा है। ऐसे में सब टाइम पास के लिए कुछ ना कुछ करते दिख रहे हैं। कोई खाना बना रहा है तो कभी घर की सफाई कर रहा है।

यहां तक की फिल्मी सेलेब्स भी अपने घरों में काम करते नजर आ रहे हैं। सब झाड़ू पोछे से लेकर बर्तन धोते दिख रहे हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी करते नजर आ रहे हैं। वो भी अपने घर पर हैं और टाइम पास के लिए अब किचन में घुस गए हैं।

सुनील शेट्टी अपने घर के किचन में सबके लिए खाना बनाने पहुंचे हैं। उनका एक वीडियो उनके बेटे अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में सुनील की पत्नी माना शेट्टी नजर आ रही हैं।

वो सुनील शेट्टी को खाना बनाने के दौरान कमांड देती दिखती हैं। वो कहती हैं कि थोड़ा सा नमक दे, हल्दी दे और धनिया पाउडर। इतने में सुनील शेट्टी कहते हैं जीरा। लेकिन माना उन्हें कड़ाई से मना करती हैं। फिर सुनील शेट्टी मान जाते हैं इसके बाद माना अपने माथे पर हाथ मारते हुए अपनी परेशानी दिखाती हैं।

वहीं वीडियो के आगे सुनील शेट्टी अपने पेट डॉग को देखते हैं। वो उन्हें खाना बनाते हुए देख रहा होता है। सुनील उसके पास आते हैं और कहते हैं तुम सिर्फ खाना। इसके बाद वो उसे किस करते हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए अहान ने लिखा मेरे पापा खाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं और मम्मी कंट्रोल कर रही हैं। उम्मीद है ये डिनर नहीं होगा। सुनील शेट्टी का ये वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *