These 2 zodiac signs are very dear to Lord Kubera, as soon as Holi becomes the owner of millions

रविवार, 8 मार्च 2020 : आज इन 4 राशि वालों के चमकेगे किस्मत के सितारे

कर्क राशि :- आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। किसी आवश्यक कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दस्तखत करने के पहले कागज ध्यान से पढ़ें। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा।

सिंह राशि :- आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहकुटुंब किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि :- कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें। व्यस्तता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।

तुला राशि :- आज का दिन शांत रहकर गुजारें, अन्यथा परेशानियों से घिर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे, आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *