स्वप्नदोष से बचने के सरल उपाय

स्वप्नदोष महिला या पुरुष किसी को भी हो सकता है। लेकिन, आमतौर पर यह पुरुषों में ज्यादा देखा जाता है। स्वप्नदोष का मुख्य कारण सपने में सेक्शुअली एक्टिविटी से संबंध होता है। इसके अलावा आपके सोने की पोजीशन या कपड़ों की वजह से पेनिस इरेक्ट होने पर भी व्यक्ति के शरीर में उत्तेजना बढ़ती है और वीर्य स्खलित हो जाता है।

आप इसे इस तरह से भी समझ सकते हैं कि, सोते हुए आपके जननांग में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे वह हाइपरसेंसिटिव होते हैं। इसलिए, अगर आप सेक्शुअल ड्रीम देख रहे हैं या बेड या कपड़ों की वजह से इरेक्शन होता है, तो पेनिस से तरह पदार्थ निकलने लगता है। ऐसा महिलाओं के साथ भी हो सकता है, जिसे स्वप्नदोष कहते हैं।

स्वप्नदोष का क्या ट्रीटमेंट है?
अधिकतर लड़कों या पुरुषों को स्वप्नदोष के लिए किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि, जैसे ही आप अपनी यौवनावस्था को पार करते हैं, तो यह स्थिति सामान्य हो जाती है। लेकिन, मास्टरबेशन या सेक्स करने से इस स्थिति को कम किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप किसी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

स्वप्नदोष के लिए हर्बल मेडिकेशन
आयुर्वेद के मुताबिक, स्वप्नदोष के उपचार के लिए कुछ हर्बल सप्लीमेंट्स या दवाई का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे-

गिलोय
धनिया
आंवला
अश्वगंधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *