Shocking News : जानिए आखिर कैसे इस शख्स ने 22 लोगों को कर दिया जानबूझकर कोरोना पॉजिटिव..!
कोरोना दुनियाभर में तबाही फैला रहा है। इसका मंजर हर देश में देखा जा रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जानबूझकर इसका प्रसार अन्य लोगों में कर रहे हैं। स्पेन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स ने करीब 22 लोगों में कोरोना संक्रमण फैलाया है। 40 वर्षीय इस व्यक्ति को स्पेन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
स्पेन की पुलिस के अनुसार, मलोर्का शहर से शनिवार को इस 40 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह शख्स कोरोना पॉजिटिव है और उसने जानबूझकर 22 लोगों में इसने कोरोना वायरस का फैलाव किया है।
अल्ट न्यूज के अनुसार, कोरोना वायरस के लक्षण होने और आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी यह आदमी सामान्य जीवन बिता रहा था। सहकर्मियों ने पुलिस को बताया कि वह 40 डिग्री सेल्यियस बुखार में भी लगातार काम कर रहा था। इस दौरान उसने दफ्तर में जोर से खांसा और अपने चेहरे से मास्क हटाया और लोगों से बोला कि वह सबको कोरोना वायरस फैलाएगा। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो ये है कि उसने जिन लोगों में वायरस का प्रसार किया उसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र अभी महज एक साल ही हैं।