Shocking Fact : मनुष्य क्यों सोते है, अभी तक ये भी पता नहीं लगा पाए है वैज्ञानिक
यह सवाल सुनाने में थोड़ा अजीब लगता है पर हमें रात को ही अच्छी नींद आती है इसके पीछे की वजह क्या है आज हम जानेंगे।
प्रकाश हमारे नींद पर असर करता है पर जब रात में अँधेरा होता है तब मेलाटोनिन हमारे मस्तिष्क के पीनियल में उत्पन्न एक हार्मोन है हमारा मस्तिष्क मेलाटोनिन नामक एक रसायन बनाता है जो हमें नींद देता है। रात में अँधेरा होने के कारण मेलाटोनिन हमारे मस्तिष्क को संकेत भेजकर हमे नींद के लिए प्रभावित करता है। यह संकेत भेजने पर हमारा शरीर शारीरिक रूप से रिलेक्स होकर नींद लेने को प्रभावित होता है।
और हमें रात के दौरान नींद आजाती है। सुबह मेलाटोनिन का स्तर कम होता है दिन भर उसका स्तर कम रहता है जब रात होती है अँधेरा होता हे तो उसका स्तर धीरे धीरे बढ़ता है और हमें नींद के लिए प्रभावित करता है। इस लिए हमें अच्छी सी नींद के लिए अंधरे की आवश्यकता होती है।इस लिए हम रात में अच्छी तरह नींद ले पाते है।
अभी के समय में रात में देर तक नींद नहीं आती उसका कारण लाइट है। अभी के समय में लाइट के सोर्स इतने बढ़ गए है की कभीकभी नींद आना मुश्किल हो जाता है। रात में देर तक टीवी या मोबाइल यूज करने पर आपको नींद नहीं आती उसका कारण मोबाइल और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में से निकलती ब्लू लाइट है जो आपको रात में भी नींद आने नहीं देती और आप देर रात तक मोबाइल या टीवी देखते है। मोबाइल कंपनिया भी अब स्मार्ट फ़ोन में एक फीचर्स देते है नाईट मूड का जिससे हमारी मोबाइल की स्क्रीन पिली जैसी हो जाती है। जिससे हमें रात में मोबाइल यूज करने में ब्लू लाइट से परेशानी न हो और हमें अच्छी तरह से नींद आए।
मनुष्य को कितने घंटे की नींद की आवश्यकता होती है ?
3 महीने का नवजात 14 – 17 घंटे
4 से 11 महीने की उम्र 12 – 15 घंटे
1 से 2 साल की उम्र 11 – 14 घंटे
3 से 5 साल की उम्र 10 – 13 घंटे
6 से13 साल की उम्र 9 – 11 घंटे
14 से 17 साल की उम्र 8 – 10 घंटे
युवा वयस्क (18 से 25 वर्ष) 7 – 9 घंटे
वयस्क (26 से 64 वर्ष) 7 – 9 घंटे
बड़े वयस्क (65+) 7 – 8 घंटे