मुंहासों के निशान हटाने का उपाय
कई बार मुँहासे तो ठीक हो जाते हैं पर उनके दाग इतने गहरे हो जाते हैं कि वह जल्दी से जाने का नाम नहीं लेते हैं। इससे जल्दी छुटकारा पाने के लिए हम बाज़ार मे पाए जाने वाले रसायन युक्त उत्पादो का प्रयोग करते हैं, बिना उनके नुकसानों के बारे में सोचे। इसलिए अलग-अलग तरह की क्रीम का प्रयोग करने से अच्छा है कि आप इन चेहरे के दाग धब्बों को हटाने के लिए घरेलू उपाय अपनाएं।
मुंहासों के निशान हटाने का उपाय है बेकिंग सोडा –
5: 1 के अनुपात में जल के साथ ओर्गनिक बेकिंग सोडा मिक्स करें। यह एक गाढ़े पेस्ट के रूप में होना चाहिए। इस पेस्ट को मुँहासो के निशानों पर लगा कर रखें, जब तक यह पेस्ट सूख नहीं जाता है। उसके बाद इस पेस्ट को गुनगुने पानी से धो लें। इसे सप्ताह में तीन बार दोहराएँ जब तक आपको परिणाम ना दिख जाए।
मुंहासों के दाग से छुटकारा पाएँ दालचीनी और शहद से –
इस उपचार के लिए, आपको दालचीनी पाउडर और ओर्गनिक शहद की आवश्यकता होगी।
एक बड़ी चम्मच दालचीनी पाउडर और शहद मिक्स करें जब तक आपको एक गाढ़ा पेस्ट ना मिल जाए। ज़ख्म क्षेत्र पर यह पेस्ट लगाएँ, 10 मिनट के बाद इसे धो लें। इसे दैनिक रूप से दोहराएँ जब तक आपको परिणाम नही मिल जाते हैं।
मुहासे के दाग मिटाने का उपाय है नींबू –
रूई को नींबू के रस में अच्छे से डुबोएं। लगभग 10 मिनट के लिए अपनी त्वचा के प्रभावित क्षेत्र पर रूई को लगा कर रखें और फिर रात भर नींबू के रस को लगा छोड़ दें। सुबह में, गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।