पुश अप फिटनेस के साथ बढ़ाता है टेस्टोस्टेरॉन

पुरुषों के लिए अपर बॉडी वर्कआउट में पुश अप्स पर बहुत जोर दिया जाता है। एक कारण तो यह है कि इससे चौड़ा सीना मिलने की पुरुषों की इच्छा पूरी होती है। वहीं कई पुश अप्स के फायदे भी हैं।

पुश अप्स के फायदे क्या हैं?
पुश अप्स से एब्ज, कंधे, सीने और ट्राइसेप्स को मजबूती मिलती है। यह अपर बॉडी के लिए सबसे सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। इस वर्कआउट से पुरुषों को बॉडी में वी-शेप मिलता है। इस कारण पुरुष मजबूत और एट्रेक्टिव लगते हैं।

कार्डिएक डिजीज में आती है कमी
एक स्टडी के मुताबिक पुश अप करने वाले पुरुषों में दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए आपकी अपर बॉडी ही नहीं आपके दिल के लिए भी पुश अप जरूरी हो जाते हैं। इस तरह से दिल की बीमारियों से बचना पुश अप्स के फायदे में अव्वल है।

टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन बढ़ता है
पुश अप्स के फायदे पुरुषों के लिए सबसे ज्यादा है क्योंकि इससे टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है। यह पुरुषों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं। आपको बता दें कि पुरुषों के दिल की सेहत के लिए यह बढ़िया वर्कआउट है।

मसल टोन और स्ट्रेंथ को बढ़ाता है
पुश अप मसल को टोन करने के साथ ही आपकी स्ट्रेंथ को भी बढ़ाते हैं। इसलिए पुश अप्स के फायदे से आपकी मसल्स भी फायदे में रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *