इस देश में कैदी खुद ही खोदते हैं अपनी कब्र,जानिए क्या है कारण

जिस देश की बात कर रहे हैं वह उत्तर कोरिया कि आप सभी जानते हैं कि उत्तर कोरिया कड़े कानून की वजह से उसे खतरनाक देश माना जाता है.

उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन के बारे में पूरी दुनिया जानती है और यहां के अजीबोगरीब नियमों के बारे में भी लोगों को बहुत अच्छे से पता है इसके अलावा यहां कैदियों के साथ इतना बुरा बर्ताव होता है कि आप सोच भी नहीं सकते यहां पर कैदियों को अपनी खुद कब्र खोदने पड़ती है चलिए आपको बताते हैं क्या करें।

बता दे कि उत्तर कोरिया में कैदियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है वहां उन्हें खाने के लिए चूहे और मेंढक दिए जाते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से कैदियों की पिटाई की जाती है और 24 घंटे में करीब 12 घंटे उनसे कठोर श्रम करवाया जाता है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक, उत्तर कोरिया की जेलें दुनिया की सबसे भयानक जेलों में से एक हैं। यहां हजारों लोगों को, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं- उन्हें जेल कैंपों और उत्तर कोरिया के कैदखानों में रखा जाता है। कहते हैं कि इनमें से तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्होंने कोई अपराध ही नहीं किया है, लेकिन फिर भी वो कैद हैं।

उत्तर कोरिया की जेलों में बंद कैदियों को अपनी ही कब्र खोदने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके अलावा सजा के नाम पर उनके साथ दुष्कर्म भी होता है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *