PM मोदी और पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो बीच हुई मुलाकात, पढ़े पूरी खबर

दोस्तों आपको बता दे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति रेबेलो डी सूसा ने भारत-पुर्तगाल संबंध के व्यापक आयामों पर चर्चा की जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में एक-दूसरे की ताकत से फायदा उठाना शामिल है। दोनों नेताओं की वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने निवेश, कारोबार, परिवहन, पोत, संस्कृति, औद्योगिक एवं बौद्धिक संपदा जैसे क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े समझौते किए।

Image result for PM Modi and Portuguese President Marcelo met

पुर्तगाल के डिप्लोमेटिक इंस्टीट्यूट और विदेश सेवा प्रशिक्षण संस्थान के बीच भी समझौता ज्ञापन किया गया। भारत और पुर्तगाल ने नौवहन परिवहन एवं बंदरगाह विकास को लेकर भी सहयोग समझौता किया। दोनों देशों ने भारत और पुर्तगाल के बीच आवाजाही गठजोड़ को लेकर भी संयुक्त घोषणा की।

भारत के राष्ट्रपति शाम को पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो से मिलेंगे और उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, भारत के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 13 से 16 फरवरी 2020 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *