PCB बोर्ड की प्लेट किस सामग्री की बनी होती है? जानिए

आपको बता दें कि PCB का मतलब है प्रिंटेड सर्किट बोर्ड। इसका मटेरियल फाइबर ग्‍लास या प्लास्टिक की विभिन्न शीटों को मिलाकर बनाया जाता है। इसका अविष्कार सन 1980 में आस्ट्रिया के इंजिनियर पाल एस्लर ने अपने इंग्लैंड में काम करने के दौरान किया था।

अब आप पूछेंगे की फाइबर या प्लास्टिक ही क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों ही विद्युत के कुचालक होते हैं। मान लीजिये की अगर कोई ऐसा मैटेरियल का बोर्ड बनायेंगे जो विद्युत का सुचालक हो तो सर्किट काम नहीं कर पायेगा।

इस बोर्ड के ऊपर ताँबे का लेप लगाया जाता है। जिसके माध्यम से विद्युत प्रवाह का मार्ग सुनिश्चित किया जाता है।

इस बोर्ड पर जगह जगह छेद किये जाते हैं जिनके ऊपर अलग अलग घटक लगा दिए जाते हैं। इस प्रकार एक सुचारू रूप से काम करने वाला सर्किट बन जाता है।

यह कई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में पाया जा सकता है जैसे; टीवी, मोबाइल, डिजिटल कैमरा, कंप्यूटर पार्ट्स जैसे; ग्राफिक कार्ड, मदरबोर्ड, कीबोर्ड इत्यादि। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जाता है; जैसे चिकित्सा उपकरण, औद्योगिक मशीनरी, मोटर वाहन उद्योग, प्रकाश व्यवस्था, आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *