आंखों के नीचे काले घेरे को ठीक करने में लाभकारी प्याज का तेल, जानिए क्या-क्या हैं इसके फायदे?

प्रदूषण के कारण बालों की नैचुरल ब्यूटी कम होने लगती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए प्याज का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। प्याज के तेल का इस्तेमाल हेयर ग्रोथ के लिए किया जा सकता है। इसे आयुर्वेदिक सॉल्युशन भी कह सकते हैं। जानिए कैसे बालों की हेल्थ के लिए प्याज का तेल फायदा पहुंचाता है।

Image result for प्याज का तेल

प्याज का तेल बालों को नरिश करने का काम भी करता है। प्याज का तेल बालों को शाइनी और हेल्दी भी बनाता है। प्याज के तेल को सिर में लगाने के बाद करीब 15 से 20 मिनट के लिए मसाज करें।फिर बालों को शैम्पू कर लें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करने पर आपको फर्क महसूस होने लगेगा।

Image result for प्याज का तेल

काले घेरे को दूर करने में
प्याज का तेल आंखों के नीचे काले घेरे को ठीक करने के भी काम आता है। सुबह के समय आंखे के नीचे प्याज का तेल लगाने के बाद मसाज करें। अब गुनगुने पानी की सहायता से प्याज के तेल को हटा लें। ऐसा करने से आंखों के नीचे के काले घेरे खत्म हो जाएंगे। ऐसा करीब तीन महीने तक करें। आपको अंतर समझ आने लगेगा।

प्याज का तेल और कैस्टर ऑयल का यूज करने से भी बालों को फायदा पहुंचता है। दो टेबलस्पून कैस्टर ऑयल और दो टेबलस्पून प्याज का तेल लें। अब बालों में लगाने के बाद मसाज करें और करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद माइल्ड शैम्पू का यूज करके बालों को साफ कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *