अब इस अभिनेता ने की खुदखुशी, कारण है डिप्रेशन

यदि इस लोक डाउन के समय अंतराल को देखा जाए बहुत से अभिनेताओं ने हमारे इस बॉलीवुड की दुनिया हो अलविदा कहा है। एक और अभिनेता की इसी प्रकार की खुदकुशी का मामला सामने आया है, जिसने पूरी मराठी सिनेमा को फिर से सदमे में मिला दिया है। आखिर हमारे हिंदुस्तान में हो क्या रहा है ?

मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने अपने घर में खुदकुशी कर ली। आशुतोष महाराष्ट्र के नांदेड़ में रहा करते थे। जब उनकी आत्महत्या की खबर सभी को पता चले तो चाहने वाले लोगों में मातम सा छा गया।

बताया जा रहा है कि अभिनेता आशुतोष गहरे अवसाद में थे। पहले भी यह खबर आई थी कि आशुतोष भाकरे गहरे अवसाद में चल रहे हैं। अब यही कयास लगाए जा रहे हैं कि आशुतोष भाकरे के खुदकुशी का कारण उनका लंबे समय तक डिप्रेशन और तनाव से ग्रसित रहना है।

जब आशुतोष ठाकरे के पिता उनके फ्लैट में पहुंचे तो उनका शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला। इसे देखकर आशुतोष के पिता भी अपने आप को रोक नहीं पाए और बहुत जोर से रोने लगे। यह बात उनके चाहने वालों और अन्य लोगों के लिए बड़े दुख की खबर है।

पुलिस अभी इसी मामले की बारीकी से जांच कर रही है। आशुतोष की आत्महत्या की खबर को सुनकर उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। इस खबर को सुनकर पूरी मराठी इंडस्ट्री को सदमा सा लग गया है।

लेकिन इस बात को भी गवारा नहीं जा सकता है की प्रसिद्ध मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस अभी इसी बात की जांच कर रही है कि यह कोई आत्महत्या है या फिर कोई षड्यंत्र है। फिल्म जगत के लोगों के लिए बुरी खबरें आने का दौर लगा हुआ है। पहले भी लोगों की कई ऐसी खबरें आई हैं जिसने लोगों को शोक ग्रस्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *