एक या दो नही बल्कि पांच नई कारों को लॉन्च करने वाली है महिंद्रा

भारत में महिंद्रा ट्रेक्टर से हट कर कारों पर अब ध्यान देने वाली है। आने वाले समय के लिए कंपनी पांच नई कारों पर काम कर रही है। ये पांचो नई कारें महिंद्रा को बाजार में बढ़त हासिल करने के उम्मीद से लॉन्च की जाने वाली है।

इनमें से पहली कार तो महिंद्रा थार है जो कि 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च होने वाली है। ये इन 5 कारों की लिस्ट में पहली कार है। आपको बता दें कि महिंद्रा थार के 5 दरवाज़ों वाले मॉडल को भी लाने वाली है।

इस लिस्ट में दूसरी कार नई XUV 500 कार है। ये कार इस साल भारत में लॉन्च होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों से कंपनी ने इसके लॉन्च को अगले साल तक बढ़ा दिया है। महिंद्रा XUV 500 कार की स्थिति फिलहाल उतनी अच्छी नही है। क्योंकि एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और हुंडई क्रेटा जैसी कारें इसे बेहतरीन टक्कर दे रही है और इस वजह से इसकी बिक्री दिन पर दिन कम होती जा रही है।

इस लिस्ट में तीसरी कार नई महिंद्रा स्कोर्पियो है। इस कार के नए मॉडल पर भी महिंद्रा काम करने में जुटी हुई है। नई महिंद्रा स्कार्पियो को भी अगले साल ही लॉन्च किया जाना है। स्कार्पियो महिंद्रा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है लेकिन किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर के साथ हुंडई क्रेटा इसे भी पीछे छोड़ती जा रही है। महिंद्रा स्कार्पियो एक बेहतरीन एसयूवी भी है और इसका नाम भारत में मौजूद उन कारों में आता है जो सबसे पुरानी है और अभी तक बंद नही हुई है।

इस लिस्ट में चौथी कार टाटा HBX माइक्रो एसयूवी को टक्कर देने वाली कार है। महिंद्रा KUV 100 भारत में उतनी सफल नही हो पाई इसलिए KUV 100 की जगह लेने के लिए इसे महिंद्रा ने तैयार किया है। माइक्रो एसयूवी का चलन भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है। मारुति सुजुकी इग्निस और एस-प्रेस्सो के साथ टाटा HBX और महिंद्रा की ये नई कार भी इस लिस्ट में शामिल होने वाली है।

इसके बाद महिंद्रा की पांचवी कार हुंडई क्रेटा को टक्कर देने वाली XUV 400 कार है। XUV 300 और XUV 500 के बीच इस कार को जगह दी जाएगी जो सीधा हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से लोहा लेने का काम करेगी। इस कार को साल 2021 के अंत तक लॉन्च किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *