यहां गाड़ी चलाने के लिए चाहिए हिम्मत और हौंसला, ये हैं दुनिया की 6 सबसे खतरनाक सड़कें

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आप सभी का हमारी आज की इस बेहद की खास पेशकश में। दोस्तों आज हम बात करेंगे दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों के बारे में। यकीन मानिएगा दोस्तों, ये सड़कें इतनी खतरनाक हैं कि इन पर गाड़ी चलाने के लिए ना सिर्फ तजुर्बा, बल्कि हौंसला भी चाहिए। दोस्तों हमें पूरी उम्मीद है कि आपको हमारी ये पेशकश ज़रूर पसंद आएगी। आप हमें कमेंट करके अवश्य बताइएगा कि आपको हमारी ये पेशकश आखिर कैसी लगी।

1- कराकोरम हाइवे, पाकिस्तान

कराकोरम हाइवे पाकिस्तान का नेशनल हाइवे 35 है। ये हाइवे 1300 किलोमीटर लंबा है और पाकिस्तान के पंजाब से लेकर चीन तक पहुंचता है। अपनी खतरनाक भौगोलिक परिस्थितियों के चलते ये पाकिस्तान का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी बन गया है।

2- पासेज डु गोईस, फ्रांस

फ्रांस के इस हाइवे पर दिन में दो बार बाढ़ का पानी जमा हो जाता है। चुंकि ये हाइवे काफी चलता है, इसलिए इस पर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर्स को बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। इस हाईवे के दोनों तरफ समुद्र है।

3- गोलियांग टनल रोड, चीन

चीन में पहाड़ियों को काटकर बनाया गया ये खतरनाक हाइवे काफी रोमांचक भी है। इस हाईवे के एक तरफ ऊंची चट्टान और दूसरी तरह सैकड़ों फीट गहरी खाई है।

4- जेम्स डाल्टन हाईवे, अलास्का, अमेरिका

ये हाईवे दुनिया के सबसे उत्तर में स्थित है। इस हाईवे का अधिकतर हिस्सा आर्कटिक से गुज़रता है, जिसके कारण इस हाईवे पर खतरनाक और फिसलन भरी बर्फ जमा रहती है।

5- फेयरी मिडॉस रोड, पाकिस्तान

पाकिस्तान स्थित नंदा पर्वत तक पहुंचने का यही एकमात्र रास्ता है। तस्वीर मे आप देख सकते हैं कि ये रास्ता कितना उबड़-खाबड़ और खतरनाक है। बीसवीं सदी में यहां जाने वाले पर्वतारोहियों ने इसे दुनिया का सबसे खतरनाक सड़क रास्ता बताया था।

6- स्किपर कैनियन रोड, न्यूज़ीलैंड

दक्षिण-पश्चिम न्यूज़ीलैंड में स्थित ये हाईवे भी बेहद खतरनाक हाईवे में से एक माना जाता है। लेकिन इस हाईवे की खास बात ये है कि इसके चारों तरफ कुदरती खूबसूरती काफी ज़्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *