यहां गाड़ी चलाने के लिए चाहिए हिम्मत और हौंसला, ये हैं दुनिया की 12 सबसे खतरनाक सड़कें

1- कराकोरम हाइवे, पाकिस्तान

कराकोरम हाइवे पाकिस्तान का नेशनल हाइवे 35 है। ये हाइवे 1300 किलोमीटर लंबा है और पाकिस्तान के पंजाब से लेकर चीन तक पहुंचता है। अपनी खतरनाक भौगोलिक परिस्थितियों के चलते ये पाकिस्तान का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी बन गया है।

2- पासेज डु गोईस, फ्रांस

फ्रांस के इस हाइवे पर दिन में दो बार बाढ़ का पानी जमा हो जाता है। चुंकि ये हाइवे काफी चलता है, इसलिए इस पर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर्स को बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। इस हाईवे के दोनों तरफ समुद्र है।

3- गोलियांग टनल रोड, चीन

चीन में पहाड़ियों को काटकर बनाया गया ये खतरनाक हाइवे काफी रोमांचक भी है। इस हाईवे के एक तरफ ऊंची चट्टान और दूसरी तरह सैकड़ों फीट गहरी खाई है।

4- जेम्स डाल्टन हाईवे, अलास्का, अमेरिका

ये हाईवे दुनिया के सबसे उत्तर में स्थित है। इस हाईवे का अधिकतर हिस्सा आर्कटिक से गुज़रता है, जिसके कारण इस हाईवे पर खतरनाक और फिसलन भरी बर्फ जमा रहती है।

5- फेयरी मिडॉस रोड, पाकिस्तान

पाकिस्तान स्थित नंदा पर्वत तक पहुंचने का यही एकमात्र रास्ता है। तस्वीर मे आप देख सकते हैं कि ये रास्ता कितना उबड़-खाबड़ और खतरनाक है। बीसवीं सदी में यहां जाने वाले पर्वतारोहियों ने इसे दुनिया का सबसे खतरनाक सड़क रास्ता बताया था।

6- स्किपर कैनियन रोड, न्यूज़ीलैंड

दक्षिण-पश्चिम न्यूज़ीलैंड में स्थित ये हाईवे भी बेहद खतरनाक हाईवे में से एक माना जाता है। लेकिन इस हाईवे की खास बात ये है कि इसके चारों तरफ कुदरती खूबसूरती काफी ज़्यादा है।

7- हलसेमा हाईवे, फिलीपींस

ये हाईवे फिलीपींस के महत्वपूर्ण हाईवेज़ में से एक है। 150 मील लंबा ये हाईवे सर्पाकार है और कई खतरनाक खाईयों के नज़दीक से गुज़रता है।

8- उत्तरकी युन्गास रोड, बोलिविया

56 किलोमीटर लंबा ये हाईवे बोलिविया का सबसे खतरनाक हाईवे है। इस हाईवे के एक किनारे पर सैकड़ों फीट गहरी खाई है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये हाईवे काफी पतला है और किसी भी तरह की भूल होने पर जान का खतरा हो सकता है।

9- ज़ोजिला पास, भारत

लेह और श्रीनगर स्थित जोजिला पास भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक हाईवे में से एक माना जाता है। ये हाईवे समुद्रतट से ग्यारह हज़ार पांच सौ पचहत्तर फीट ऊपर है और बर्फ के विशालकाय पहाड़ों के बीच से होकर गुज़रता है। अक्सर सर्दियों में इस रास्ते को बंद करना पड़ता है।

10- लोस काराकोलस पास, अर्जेंटीना

ये हाईवे दो यूरोपीय देशों, अर्जेंटीना और चिली को आपस में जोड़ता है। लेकिन ये हाईवे बेहद ही खतरनाक भौगोलिक परिस्थितियों में मौजूद है। लेकिन साथ ही ये दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत हाईवे में से एक भी माना जाता है।

11- जलालाबाद-काबुल रोड, अफगानिस्तान

65 किलोमीटर लंबा ये हाईवे इतना खतरनाक है कि हर दिन इस हाईवे पर कोई ना कोई दुर्घटना होने की खबर मिलती ही रहती है। खराब मौसम में ये हाईवे और भी ज़्यादा खतरनाक हो जाता है।

12- एनएच-22, भारत

ये हाईवे ना केवल भारत, बल्कि दुनिया का सबसे खतरनाक हाईवे माना जाता है। बेहद खराब रख-रखाव के चलते इस हाईवे पर आए दिन किसी ना किसी दुर्घटना होने की खबर आती ही रहती है। ये हाईवे 416 किलोमीटर लंबा है, और पहाड़ी इलाकों में जाकर बेहद खतरनाक हो जाता है। ये हाईवे हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को लाहोल-स्पिति से जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *