योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला,18 से 45 वर्ष की उम्र के लोगों को मिलेंगे 10 लाख रुपए जानिए कैसे

यूपी में लॉकडाउन तोड़ने पर आठ लाख से ज्यादा लोगों से 16 करोड़ रुपये चालान वसूला गया

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशव्यापी
लॉकडाउन कड़ाई से जारी है। इसको लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में
बगैर पास के आने पर आठ लाख से ज्यादा लोगों का चालान करके
उनसे 16 करोड़ रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।

प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने शनिवार
शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यभर में लॉकडाउन
कड़ाई से लागू है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन करने
वाले 889362 लोगों का चालान किया गया।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 37568 वाहनों को सीज किया गया। लॉकडाउन आदेश की
अनदेखी के कारण वाहन चालकों से 16 करोड़ 44 लाख 39 हजार
572 रुपया शमन शुल्क के रुप में वसूला गया।

उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले 40285 लोगों के खिलाफ धारा 188
के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इनके अलावा ईसी एक्ट के तहत
601 मामले दर्ज कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *