मांस खाने वाले विचित्र पेड़ पौधे जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

दुनिया विचित्र पेड़ पौधों से भरी हुई है। हम यही जानते हैं कि पेड़ पौधे पत्तियों से अपना भोजन बना लेते हैं लेकिन आज हम ऐसे विचित्र पेड़ पौधों के बारे में जानेंगे जो मांसाहारी होते हैं। यह पौधे आसपास के छोटे कीट पतंगों को अपना शिकार बनाते हैं और यही उनका भोजन होता है।

चलिए जानते हैं मांसाहारी पौधों के बारे में :-

1) वीनस फ्लाई ट्रैप :-यह पौधा सबसे घातक मांसाहारी पौधा माना जाता है क्योंकि यह जानवरों की तरह घात लगाकर छोटे कीट पतंगों को खा जाता है। इसकी बनावट जबड़े की तरह होती है।

मक्खी जब इस पर बैठ जाती है तो वह इस जबड़े को बंद कर लेता है और मक्खी उसी में फंसी रह जाती है। यह पौधा उस मक्खी को पचाने लगता है और मक्खी की मृत्यु हो जाती है।

2) ड्रोसेरा :-यह मांसाहारी पौधा यूरोप के क्षेत्रों में पाया जाता है। यह पौधा देखने में जितना सुंदर लगता है उतना ही घातक होता है। इसमें एक सफेद फूल निकला रहता है। यह एक रस बनाता है जो इसके रेशों में लगा रहता है।

कीड़े इस से आकर्षित होकर इस पर बैठ जाते हैं और वही फंसे रह जाते हैं। जब कीड़ा इसमें फंस जाता है तो वह ऐसे इकट्ठा करना शुरू कर देता है और कीड़े की मौत हो जाती है।

3) पिचर प्लांट :-यह कई प्रकार का होता है। इसकी खूबसूरत बनावट के कारण आसानी से यह छोटे कीट पतंगों को अपना शिकार बना लेता है।

यह एक मीठा रस नेक्टर बनाता है जिससे कीट आकर्षित हो जाते हैं और इस के लालच में नीचे पहुंच जाते हैं जिसके बाद यह अपना मुंह ढक्कन से बंद कर लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *