प्रेग्नेंट होने से पहले मन में आते हैं कई सवाल, जानिए क्यों
प्रेग्नेंसीहोने की कोशिश कर रही महिलाओं के लिए दो सप्ताह का समय मुश्किल से गुजरता है। प्रेग्नेंट होने से पहले कई बातें महिलाओं को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इस सोच में पड़कर महिलाएं अक्सर चिंता या निराशा का शिकार हो जाती हैं। दो सप्ताह ऑव्युलेशन और एक्सपेक्टेशन के बीच गुजरते हैं। आपके मन में ” मैं प्रेग्नेंट हूं या फिर नहीं”
अगर आप इस दौरान प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट ले रही हैं तो ये अधिक मुश्किल हो जाता है। प्रेग्नेंट होने से पहले महिलाओं के मन में तरह-तरह के सवाल भी आते हैं। उन महिलाओं के लिए स्थिति और भी बुरी हो जाती है जो काफी समय से मां बनने की कोशिश कर रही हैं।
हम आखिर प्रेग्नेंसी के बारे में सोचना कैसे बंद कर सकते हैं? लेकिन प्रेग्नेंट होने से पहले आपको ऐसी चिंताएं नहीं करनी चाहिए कि प्रेग्नेंसी के लक्षण क्यों नहीं दिख रहे हैं। हम आपको सिर्फ इतना कह रहे हैं कि परिवर्तन को महसूस करिए लेकिन उसकी चिंता मत कीजिए।
प्रेग्नेंट होने से पहले आप इस इंतजार में दिन गुजार देती हैं कि कहीं मुझे चक्कर न जाएं या फिर वॉमिटिंग न फील होने लगे। अगर आप ऐसा कर रही हैं तो ये सिर्फ खुद को परेशान करने जैसा ही है। दो सप्ताह के लक्षण जानने के लिए आप अपना सारा ध्यान एक बात पर लगाएं हैं।
हो सकता है कि आपसे इंतजार करते न बन रहा हो तो आप चार्ट या फिर कैलेंडर में डेट नोट कर सकती हैं। आप चाहे तो अलग दिख रहे लक्षणों को नोट भी कर सकती है। जैसे ही दो सप्ताह हो जाएं और आपको कुछ परिवर्तन महसूस हो तो थोड़ा ठहर जाएं।