ब्यूटी ब्लेंडर से बनाएं मेकअप को आसान

अगर आप चाहती हैं, कि मेकअप करने के बाद आपका चेहरा ग्लोइंग दिखे और थोड़ी देर बाद मेकअप की दरारें न पड़े, तो ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करना बढ़िया विकल्प है। इससे आपके चेहरे पर लगाये जाने वाले प्रोडक्ट अच्छे से ब्लेंड हो जाते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो दिखाई देने लगता है। वैसे, आजकल कई लड़कियां दूसरों की देखा-देखी इसे खरीद तो लेती हैं, लेकिन इसका सही सूज करने का तरीका नहीं जानतीं, जिससे उनके चेहरे पर साइडइफेक्ट नजर आने लगते हैं। बेहतर है, कि अगर घर में ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करना सीख लें, तो आपको न तो पार्लर जाने की जरूरत पड़ेगी और न ही आपका मेकअप खराब होगा।

ब्यूटी ब्लेंडर भी सामान्य मेकअप एप्लिकेटर की तरह ही होता है। ज्यादातर लड़कियां जो हर रोज मेकअप करती हैं, ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पंज का उपयोग करती हैं। मेकअप प्रोडक्ट को ब्लेंड करने के लिए ये सबसे अच्छा मेकअप टूल माना जाता है। अगर आप ब्रश की जगह इससे मेकअप करेंगी, तो आपका मेकअप एकदम नेचुरल दिखेगा। ब्यूटी विशेषज्ञ के अनुसार अगर ब्यूटी ब्लेंडर का सही से यूज करना न पता हो, तो मेकअप पूरा करने के थोड़ी देर बाद दरारे नजर आने लगती हैं और चेहरा ज्यादा डल दिखने लगता है। ऐसे में अगर आप इस मेकअप के बेसिक्स को सीख लें, तो घर से निकलने से पहले कभी भी इसका यूज आसानी से कर सकती हैं।

ब्यूटी ब्लेंडर क्या होता है –
ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप का ही एक टूल होता है। यह न केवल कंसीलर, फाउंडेशन, पेनकेक, हाईलाइटर और ब्लश को ब्लेंड करने के काम आता है, बल्कि इससे परफेक्ट चीकबोन्स भी मिलते हैं। इसकी मदद से आप आईशेडो भी अच्छी तरह से अप्लाई कर सकती हैं। आजकल मेकअप प्रोफेशनल मेकअप के लिए ब्यूटी ब्लेंडर जैसी मेकअप स्पंज का ही इस्तेमाल करती हैं। यह ज्यादातर ओवल शेप में उपलब्ध होता है।

ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने का सही तरीका –
सबसे पहले अपने चेहरे को साफ कर लें।
अब चेहरे पर टोनर और मॉश्चराइजर लगा लें। मेकअप करने से पहले हमेशा प्राइमर का उपयोग करें। अगर आपको प्राइमर की जरूरत लगती है, तो ही इसे लगाएं।
प्राइमर को उंगली की मदद से चेहरे और गर्दन पर डॉट बनाकर लगाएं। अब प्राइमर को वैसे तो हाथ से भी ब्लेंड कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पन्ज है, तो बेहतर है कि आप इसका ही इस्तेमाल करें।
अब ब्यूटी ब्लेंडर का प्रयोग करने से पहले एक बाउल में पानी भरें और मेकअप स्पंज को इसमें भिगोएं। ध्यान रखें, पानी में डालने के बाद यह फूलना चाहिए।
इसके लिए स्पन्ज को दबाते हुए पानी में डालें, ताकि ये अच्छा फूल जाए। बीच-बीच में हल्का सा दबाते रहें, ताकि इसमें पानी अंदर तक भर जाए।
जैसे-जैसे पानी भरेगा, ये फूलता जाएगा। अच्छी क्वालिटी वाले ब्यूटी ब्लेंडर में ये खासियत होती है, कि पानी में भिगोने के बाद ये अपने नॉर्मल साइज से डेढ़ से तीन गुना तक बढ़ जाते हैं।
अब अच्छे से ब्यूटी ब्लेंडर का पानी निचोड़ लें। ध्यान रखें, कि इसमें पानी बिल्कुल न रहे।
अब ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पन्ज को बाउंसिंग मोशन में चेहरे पर चलाएं। ताकि प्राइमर स्किन पर अच्छे से ब्लेंड हो जाए।
चेहरे पर दो बूंद फाउंडेशन उंगली से डॉट बनाकर कर लगाएं या फिर ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से चेहरे पर डॉट लगाएं। जहां -जहां चेहरे पर डार्कनेस है, वहां-वहां फाउंडेशन ज्यादा लगाएं।
अब बचे हुए फाउंडेशन को ब्यूटी ब्लेंडर या उंगली की मदद से गर्दन के हिस्से पर भी लगा लें।
ब्यूटी ब्लेंडर को चेहरे पर थपथपाएं, इससे फाउंडेशन ब्लेंड हो जाएगा। ध्यान रखें, कि मेकअप स्पंज को चेहरे पर रगड़ें नहीं।
जब फाउंडेशन चेहरे पर ब्लेंड हो जाए, इसके बाद डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए कंसीलर लगाएं। अब कंसीलर को ब्लेंड करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर के कोने वाले हिस्से की मदद लें।
अब आप चाहें, तो अपने कॉन्टूरिंग को भी ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पन्ज की मदद से ब्लेंड कर सकते हैं।
इस तरह से आप ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल अपने चेहरे के मेकअप के लिए कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *