Mahendra, brother of Jeetu Soni, a prize mafia of 1 lakh arrested from Gujarat

1 लाख के इनामी माफिया जीतू सोनी का भाई महेंद्र गुजरात से गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक लाख के इनामी माफिया जीतू सोनी के फरार भाई महेंद्र सोनी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्र सोनी पर भी 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। महेंद्र कई महीनों से फरार चल रहा था।

जिसके बाद पुलिस ने उसे गुजरात के अमरेली से धरदबोचा। वहीं पुलिस को सूचना मिली थी कि जीतू सोनी भी मुंबई के एक पॉश इलाके में छुपा हुआ था।

लेकिन भाई महेंद्र की गिरफ्तारी की भनक लगते ही जीतू उस जगह से भाग गया और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। महेंद्र जीतू सोनी के साथ माय होम में डायरेक्टर था, जिसपर पहले से कई केस दर्ज हैं।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *