इन राशियों पर होगी इस सप्ताह में प्रेम की बरसात

कर्क
इस राशि वालों जातको के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। किसी पारिवारिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में प्रसन्नता रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। लाभ होगा।

सिंह
यह सप्ताह व्यावसायिक और व्यापारिक संदर्भ में भागमभाग की स्थिति से युक्त रहेगा। आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे, जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। परिवार में एकाधिक सदस्यों के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। विवाद में न पड़ें। मेहनत अधिक रहेगी। लाभ में कमी होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। धैर्य रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। बाकी सामान्य रहेगा।

कन्या
इस राशि वालों की लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ सूचना प्राप्त होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। पुराना रोग उभर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *