Look Back 2020: में हुई इन बेहतरीन कलाकारों की मृत्यु

ऋषि कपूर:- पहले दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। कैंसर से पीड़ित ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हो गया। ऋषि कपूर बॉलीवुड के सबसे कामयाब अभिनेताओं में से एक थे। वे आखिरी समय तक बॉलीवुड में सक्रिय रहे थे।

इरफान खान:- अभिनेता इरफान खान लंबे समय से बीमार थे। हालही में उनकी फ़िल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ रिलीज हुई थी। उनके एक दिन पहले उनकी मां ने साथ छोड़ा, इसके बाद 29 अप्रैल- 2020 को इरफ़ान भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। साल 2018 से ही इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे।

सुशांत सिंह राजपूत :- 14 जून- 2020 को अपने घर मे ही इनकी आत्महत्या से मृत्यु हुई । इन्होंने सुसाइड किया था।

योगेश गौड़ : बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखरने वाले योगेश गौड़ का निधन 29 मई 2020 को हो गया था। योगेश की गिनती बॉलीवुड के चुनिंदा गीतकारों में होती थी।

मोहित बघेल : कॉमेडियन मोहित बघेल 23 मई को 27 साल की कम उम्र में ही निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

मनमीत ग्रेवाल : आर्थिक तंगी से जूझ रहे मनमीत ने 16 मई को खुदकुशी कर ली थी। वह मुंबई के खारघर इलाके में किराये के मकान में रहते थे।

अभिजीत : शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के खास मेंबर अभिजीत का निधन भी इसी दौरान हुआ। एसआरके की कंपनी ने 15 मई को इस बारे में ट्वीट से जानकारी दी थी।

सचिन कुमार : धारावाहिक ‘कहानी घर-घर की’ से मशहूर हुए टीवी एक्टर सचिन कुमार की 15 मई को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

अमोस : पिछले करीब 25 साल से आमिर खान के लिए काम कर रहे 60 वर्षीय अमोस ने 12 मई को अंतिम सांस ली। उनकी मौत का कारण भी हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

साई गुंडेवर : हिंदी फिल्म पीके और रॉक ऑन में काम करने वाले अभिनेता साई गुंडेवर की 10 मई को अमेरिका में मौत हो गई। वह पिछले करीब एक साल से ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे।

शफीक अंसारी : अभिनेता शफीक अंसारी ने 10 मई को मुंबई में अंतिम सांस ली। वह कैंसर से परेशान थे।

वाजिद खान : किडनी की समस्या से ग्रस्त वाजिद खान ने 1 जून को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी मौत के साथ साजिद-वाजिद की जोड़ी भी टूट गई।

जागेश मुकाती : मशहूर टीवी एक्टर और गुजराती अभिनेता जागेश मुकाती (Jagesh Mukati) का 10 जून की रात को निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *