देश के इन 5 राज्यों में 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन

देश में और कहां-कहां बढ़ाया गया लॉकडाउन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

पंजाब सरकार ने 1 मई तक लॉकडाउन/कर्फ्यू को बढ़ाने का फैसला किया।
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

ओडिशा में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। ओडिशा पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन को सबसे पहले बढ़ाया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमने प्रधानमंत्री जी से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। सभी मुख्यमंत्रियों का सुझाव यही था कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए। जब प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे तो लॉकडाउन की पूरी रणनीति जनता के सामने रखेंगे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी और अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री प्रेमा खांडू ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। तमिलनाडु में 98 नए केसों के साथ 1173 केस हो गए हैं। तमिलनाडु देश में कोरोना वायरस से प्रभावित तीसरा सबसे बड़ा राज्‍य है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने आज बैठक की और कुछ छूट के साथ 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे पहले ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *