होली का हैंगओवर कैसे उतारे,जानिए यहां

जानिए होली में क्यों पीते हैं भांग, जानिए क्या है इसके पीछे वजह

आपको बता दे कि होली में भांग का अपना अलग महत्व है। इस दिन लोगों के घर भांग से कई किस्म की चीजों का सेवन करते हैं। इसमें भांग की गोली, भांग से बने पकवान, भांग की लस्सी और ठंडाई आदि का सेवन करते हैं। माना जाता है कि बिना भांग की होली अधूरी मानी जाती है।

जैसा कि भांग एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाने वाली जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल से चला आ रहा है। भांग के पेड़ की पत्तियों का इस्तेमाल नशे व स्मोक के रूप में भी करते हैं। लेकिन भांग का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होली के त्योहार में होता है।

माना जाता है कि भगवान शिव ने भांग का सेवन अपनी दिव्य शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस्तेमाल किया था और पवित्र हिंदू पाठ अथर्ववेद में भांग को धरती पर 5 सबसे पवित्र पौधों में से एक माना गया है।

वेदों के कुछ वैदिक अनुष्ठानों मैं दुश्मनों और बुरी ताकतों से उबरने के लिए अनुष्ठान यज्ञ में भांग को जला दिया जाता था क्योंकि वेद भांग को “खुशी का स्रोत” “आनंद देने वाला” और “मुक्तिदाता” के रूप में मानते थे । इसलिए भांग का इस्तेमाल होली में किया जाता है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *