Know why this person cries tears of blood

जानिए क्यों रोता है ये शख्स खून के आंसू

खून के आंसू रोने वाली बात अक्सर आपने सुनी होगी, परंतु यह बात लोग केवल बद्दुआओं में बोलते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके आंखो से सच में खून के आंसू निकलते है। यह शख्स वास्तव में खून के आंसू रोता है। उसकी इस बीमारी ने डॉक्टरों को भी अचंभित कर दिया है। 22 वर्षीय इस व्यक्ति की आंखों से दो बार खून निकला चूका है।

जब उसने डॉक्टर से अपनी आंखो की जांच कराई तो रिपोर्ट में सबकुछ ठीक आया। जिसे देख डॉक्टर खुद अचंभित रह गए। डॉक्टरों के अनुसार खून के आंसुओं को चिकिस्ता के क्षेत्र में हेमोलेक्रिया कहा जाता है। जिसके बहुत से कारण होते हैं, लेकिन इस व्यक्ति की आंखो से किस कारण खून निकला हैं अभी तक ये पता नहीं चल पा रहा है।

खबरों के अनुसार बीएमजे केस रिपोर्ट लिखने वाले डॉक्टर का कहना है कि हेमोलेक्रिया नाम की बीमारी में आदमी की आंखों से पानी के वजाय खून बहता है। यह व्यक्ति इलाज के लिए पोर्ट ब्लेयर के अंडमान एंड निकोबार आइलैंड ‘इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस’ गया। यह नॉर्थ सेंटिनल से कुछ दूरी पर स्थित है। जहां अमेरिकी नागरिक की आदिवासियों ने हत्या कर दी थी।

डॉक्टरों ने उसका इलाज किया लेकिन उन्हें इसके पीछे की कोई वजह नहीं मिली। उसके शरीर के सभी अंग ठीक से काम कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह अज्ञात है। इसकी वजह आखों में लगी चोट भी हो सकती है।

डॉक्टरों के अनुसार आंखों में इन्फेक्शन, चेहरे पर चोट, सूजन, आंखों के आसापास ट्यूमर और नाक में चोट से भी खून बहता है, जो अजीब लगता है। ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड के जर्नल ऑफ मेडिकल में भी पब्लिश हो चुका है। जिसके अनुसार एक व्यक्ति की आंखों से इसलिए खून निकल रहा था क्योंकि उसकी आंखों में ट्यूमर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *