जानिए इस साल क्यों खास है महाशिवरात्रि
आपको बता दें कि शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता हैं महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन माह की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता हैं पंचांग के मुताबिक महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही खास होता हैं
इस वर्ष महाशिवरात्रि पर कई तरह के शुभ संयोग का निर्माण हो रहा हैं जिसे बेहद शुभ माना जा रहा हैं इस शिवरात्रि पर 117 वर्षों बाद शनि और शुक्र का दुर्लभ योग बन रहा हैं महाशिवरात्रि पर शनि स्वयं की राशि मकर और शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा। इससे पहले 1903 में इन ग्रहों का ऐसा शुभ संयोग बना था।
वही इसके अलावा महाशिवरात्रि पर शनि और चंद्रमा के संयोग से शश योग बन रहा हैं इस संयोग में शिव पूजा का विशेष फल भक्तों को प्राप्त होगा। चंद्रमा मन का और शनि शक्ति का कारक माना जाता हैं महाशिवरात्रि पर सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा हैं इस योग में भगवान शिव और देवी मां पार्वती का पूजन श्रेष्ठ माना जाता हैं।