जानिए वजह बादशाह ने गर्लफ्रेंड को एक झटके में छोड़ दिया

रैपर बादशाह (Badshah) एक बार फिर चर्चा में हैं। उन पर फेक व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स खरीदने का आरोप लगा है। मुंबई पुलिस के मुताबिक बादशाह ने एक गाने के फेक व्यूज-लाइक्स के लिए 72 लाख रुपये दिए थे। हालांकि बादशाह ने इसे खारिज किया है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब बादशाह विवादों में हैं। उन पर पहले भी लिरिक्स चोरी जैसे आरोप लगते रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से –

बादशाह का पूरा नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। दिल्ली में पले-बढ़े बादशाह ने करियर की शुरुआत हनी सिंह के साथ की थी। बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए और धीरे-धीरे बादशाह खुद चर्चित होते चले गए। रैपर बनने से पहले बादशाह नौकरी किया करते थे।

गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं आया गाना-बजाना: एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वे पांचवी कक्षा में थे तब उन्हें पहली बार प्यार हुआ था। हालांकि ये वैसा सीरियस नहीं था। इसके बाद उनकी जिंदगी में एक और लड़की की एंट्री हुई। बकौल बादशाह वे उसके प्यार में पागल थे। दोनों की अच्छी बन रही थी और आगे की भी प्लानिंग थी, लेकिन उसे बादशाह का गाना-बजाना पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों के रास्ते जुदा हो गए।

बकौल बादशाह उनके परिवार को भी उनका गाना-बजाना और म्यूजिक समझ नहीं आता था। वे चाहते थे कि बेटा कहीं अच्छी जगह अपना करियर बनाए। एक इंटरव्यू में बादशाह ने बताया कि जब मैंने अपनी कमाई से घर के सामने एक महंगी कार लाकर खड़ी कर दी तब परिवार वालों को यकीन हुआ कि इस प्रोफेशन में पैसा है और मैं अच्छा पैसा कमाता हूं। बता दें कि डीजे वाले बाबू, सैटरडे, कर गई चुल, वखरा स्वैग जैसे गानों की वजह से बादशाह की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। हिंदी के अलावा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी उनके लाखों दीवाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *