जानिए चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियंस में से कौन जीतेगा पहला मैच

आईपीएल का पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के खेले जाने वाला है।दोस्तों देखना होगा कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा में से कौन विजय प्राप्त करता है। हम आपके लिए रोज ऐसे ही मैचों का विवरण लाएंगे। अगर इस मैच के बारे में बात की जाए तो एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी हैं जो कि एक शानदार कप्तान होने के साथ-साथ काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं। इसके बाद बारी आती है रोहित शर्मा की रोहित शर्मा भी काफी चालाक कप्तान होने के साथ काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं। अगर रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो इसमें कई खतरनाक बल्लेबाज जैसे हार्दिक पांड्या कुणाल पांड्या जैसे बल्लेबाज हैं। इसके साथ किरोन पोलार्ड भी इस टीम में हैं। अगर चेन्नई सुपर किंग की बात की जाए तो इसमें महेंद्र सिंह धोनी सेन वाटसन और अंबाती रायडू जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं।

इस टीम को सुरेश रैना की भी ज्यादा कमी नहीं खलेगी।अगर इन दोनों टीमों के बोलिंग लाइनअप की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग में दीपक चाहर जैसे बॉलर्स हैं जो कि वॉल को काफी स्विंग कराते हैं। अगर दीपक चाहर की बात की जाए तो वह कुछ दिनों तक चेन्नई के लिए शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह जैसे खतरनाक गेंदबाज हैं जो कि अंतिम ओवरों में सटीक लाइन लेंथ डालने के लिए जाने जाते हैं इसके अलावा मुंबई में हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या जैसे खतरनाक ऑलराउंडर हैं जो कि बल्ले के साथ-साथ अपनी भूलों से भी कहर बरपा सकते हैं। इसके साथ ही हम यह कह सकते हैं कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा चेन्नई सुपर किंग पर भारी दिखाई देता है। क्योंकि मुंबई इंडियंस अधिक संतुलित टीम लगती है।अगर दोनों टीमों की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग को कई झटके लगे हैं जैसे हरभजन सिंह और सुरेश रैना के रूप में अगर चेन्नई सुपर किंग को यह झटके नहीं लगते तो दोनों टीम बराबर संतुलित लगती। हमें और भी अधिक कड़ी टक्कर दोनों टीमों में देखने को मिलती हालांकि अभी भी दोनों टीमें काफी खतरनाक है और हमें कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *