जानिए जल्दी मसल्स बनाने के लिए क्या खाना चाहिए

यदि आप अपनी मसल्स बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए मसल्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। रोजाना व्यायाम करने से आप जैसे भी चाहें वैसे मसल्स बना सकते हैं। लेकिन मसल्स का लक्ष्य पाने के लिए सिर्फ व्यायाम ही काफी नहीं है। इसके साथ ही आपको सही भोजन करना भी जरूरी होता है। आप क्या खा रहे हैं, उससे आपकी मसल्स पर काफी प्रभाव पड़ता है।

मसल्स बनाने और वजन कम करने के लिए आपको कड़ी आहार योजना बनाना जरूरी है। आपको ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमें प्रोटोन, हेल्दी कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट शामिल हों। इसके साथ ही कई और पोषक तत्व जैसे पोटैशियम, कोपर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन आदि शामिल होने चाहिए।

मसल्स बनाने के लिए खाना चाहिए बादाम –
उन लोगों के लिए जो मसल्स बनाना चाहते हैं बादाम एक और स्वस्थ विकल्प है। प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ई से युक्त बादाम मसल्स के लिए बहुत फायदेमंद है।

बादाम में पाएं जाने वाला शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट शरीर को वर्कआउट के बाद जल्दी रिकवर करता है। साथ ही एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है। उच्च कॉलेस्ट्रॉल के खतरे को भी बादाम से घटाया जा सकता है। दिल की बीमारियों से बचने के लिए भी बादाम खाना फायदेमंद है।

रोजाना एक या दो बार बादाम खाने चाहिए। इसको रोस्ट करके, सूखा या पानी में भिगोकर कैसे भी खाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहें इसे फ्राई करके ना खाएं। बहुत अधिक मात्रा में बादाम खाने से बचें।

बॉडी बिल्डिंग आहार में करें अंडे का उपयोग –
अंडे में प्रोटीन मौजूद होता है जो कि मसल्स बनाने में अहम भूमिका निभाता है। वास्तव में, अंडे में भारी मात्रा में पाये जाने वाले प्रोटीन के साथ ही मसल्स बनाने के लिए जरूरी सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड भी शामिल होते हैं, साथ ही इसमें मिनरल्स, कैल्शियम, जिंक और आयरन भी पाया जाता है।

अंडे की ज़र्दी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी और विटामिन बी12 और फोलिक एसिड पाया जाता है। सभी पोषक तत्व चयापचय को अच्छा बनाते हैं और मोटापे को ऊर्जा में बदल देते हैं। रोजाना एक से दो अंडे खाने से स्वस्थ तरीके से मसल्स को बनाया जा सकता है। अंडे को आप कई तरीके से बना सकते हैं।

दूध है बॉडी बिल्डिंग डाइट –
बॉडी या मसल्स बनाने के लिए दूध एक और अच्छा भोजन है। व्हे और कैसिइन- यह दो उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन होते हैं। मसल्स बनाने के लिए दूध बहुत लाभकारी है। दूध में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। दूध में विटामिन, मिनरल्स और अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स भी पाया जाता है। साथ ही इसमें वो फैट भी मौजूद होता है जो मसल्स बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

बॉडी बनाने के लिए खाना चाहिए पालक –
पालक भी मसल्स को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रटगर्स विश्वविद्यालय (2008) में शोधकर्ताओं ने पाया कि, पालक में पाएं जाने वाले पोषक तत्वों से मसल्स की ग्रोथ (Growth) 20 फीसदी तक होती है।

इसके अलावा, पालक में पाएं जाने वाला कैल्शियम मसल्स को आराम देने में मददगार साबित होता है। साथ ही मसल्‍स में पड़ने वाले मरोड़ और ऐंठन को भी दूर करता है। साथ ही इसमें पाएं जाने वाला आयरन मसल्स बनाने में मदद करता है।

हरी सब्जियों में अमिनो एसिड पाया जाता है जो कि मसल्स को रिपेयर करता है। इसके अलावा यह वजन घटाने, एनर्जी लेवल बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने के लिए भी ये उपयोगी है। अधिक पोषण और मसल्स को बनाने के लिए, पालक को जूस या सलाद के तौर पर ज्यादा खाना चाहिए। या फिर सैंडविच के रूप में भी खा सकते हैं।

बॉडी बनाने के लिए खाना पड़ता है बीन्स –
अगर आप सचमुच बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी डायट में फली को शामिल करना चाहिए। फली में अलग-अलग तरह के पोषक तत्व जैसे फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन पाया जाते हैं। प्रोटीन और फाइबर से बॉडी बनाने में बहुत मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *