जानिए सुबह के समय खाली पेट क्या खाना पीना सेहत के लिए है सबसे लाभदायक

आज के दौर में अधिकतर लोग सुबह उठने के बाद कॉफी या चाय पीना ही पसंद करते हैं। कई विशेषज्ञ, लोगों की इस आदत को सेहत के लिए गलत बताते हैं। सुबह का नाश्ता आप सभी के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसी वजह से डॉक्टर सुबह के नाश्ते में पौष्टिक और हेल्दी चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन अधिकतर लोगों को मालूम ही नहीं होता कि उनको सुबह के समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

कई लोग अपने दिन की शुरूआत केला खाकर करते हैं। केला खाना सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व हृदय को स्वस्थ रखने, ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाएं रखने के साथ ही, थकान, तनाव, कब्ज, सीने में जलन और छालों को दूर करने का काम करते हैं। केले में उच्च मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और एनीमिया की समस्या को कम करने का कार्य करता है।

खाली पेट पपीता खाने से आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर आते हैं और आपके मल त्यागने की प्रक्रिया ठीक होती है। पपीते का एक बड़ा फायदा यह है कि ये फल साल में हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। इससे शरीर के खराब कोलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है और हृदय रोगों से बचाव होता है। सुबह के समय पपीता खाने के बाद आपको करीब 45 मिनट के बाद ही अपना नाश्ता खाना चाहिए।

सेब में अधिक मात्रा में मोनोसैक्राइड (monosaccharides) मौजूद होता है, जब आप खाली पेट सेब खाते हैं तो इस तत्व के कारण आपके ब्लड शुगर के स्तर में आसानी से उतार चढ़ाव होता है। इस लिए जिन लोगों को ब्लड शुगर से जुड़ी कोई परेशानी हो उनको खाली पेट सेब नहीं खाना चाहिए।

सुबह खाली पेट अनार खाना चाहिए। अनार में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स व कई औषधीय तत्व मौजूद होते हैं। इसको खाने से पाचन तंत्र में होने वाली सूजन संबंधी समस्याएं कम होती है। साथ ही अनार से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलन कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *