जानिए सारा अली खान ने ऐसा क्या किया, जिससे हुई ट्रोल, इंस्टाग्राम पर डिलीट किया पोस्ट
अमेरिका के मिनिसोटा प्रांत में अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से हिंसा का दौर जारी है। पूरी दुनियाभर में लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। हॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बाद बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर फ्लॉयड की हत्या पर नाराजगी जता रहे हैं।
इस दौरान सारा अली खानने इंस्टाग्राम पर ऑल लाइव्स मैटर का मैसेज देते हुए एक पोस्ट किया था, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, लगातार ट्रोलिंग के बाद उन्होंने इस पोस्ट को अपने अकाउंट से हटा लिया है।सारा अली ख़ान ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम से #AllLivesMatter के साथ एक पोस्ट शेयर किया था।
इस तसवीर में ब्लैक शब्द को क्रॉस कर ऑल लाइव्स मैटर लिखा था। इस पोस्ट में अलग-अलग कलर के हाथ बने थे। आखिर में हाथी की सूंड भी तस्वीर में थी। यह अमेरिका और दुनियाभर में नस्लीय हमलों के खिलाफ़ चल रही मुहिम #BlackLivesMatter से प्रेरित थी। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। यूजर्स कहने लगे कि हर मुद्दे पर मज़ाक सही नहीं हैं। अगर आप बेखबर हैं, तो ना बोलना ही ठीक है।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद