जानिए दाढ़ी आने की सही उम्र क्या है?

चेहरे पर दाढ़ी के उगने के पीछे हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। इन हार्मोन से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो हमें युवास्था में ले जाते हैं। चेहरे के अलावा भी शरीर के कई हिस्सों पर बाल उगना शुरू हो जाते हैं। आज हम इस आर्टिकल में दाढ़ी आने की सही उम्र के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

प्यूबर्टी शरीर में बदलावों की एक प्रक्रिया है, जिसमें एक बच्चा वयस्क की उम्र या स्टेज में प्रवेश करता है। इस अवधि में वह प्रजनन के लिए तैयार हो जाता है। प्यूबर्टी की शुरुआत दिमाग से दिए जाने वाले हार्मोनल संकेतों से होती है। यह संकेत गोनाड्स (Gonads) को दिए जाते हैं।

लड़कों में प्यूबर्टी की शुरुआत 11-12 वर्ष की आयु के बीच शुरू हो जाती है। प्यूबर्टी 15-17 वर्ष की आयु के आसपास खत्म होने लगती है। यहीं से दाढ़ी आने की सही उम्र शुरू होती है। हालांकि, दाढ़ी आने की सही उम्र हर किशोर या वयस्क के मामले में अलग हो सकती है। दाढ़ी आने की सही उम्र अनेकों कारकों पर निर्भर करती है। यह एक लंबी प्रक्रिया है।

किशोरावस्था 12-15 की आयु के बीच शुरू हो जाती है। इस दौरान टेस्टोस्टेरोन लेवल काफी अधिक होता है। किशोरावस्था की समाप्ति के बाद प्रौढ़ावस्था शुरू हो जाती है। लड़कों में प्यूबर्टी के दौरान टेस्टोस्टेरोन का प्रोडक्शन होने लगता है। यहीं से दाढ़ी आने की सही उम्र की शुरुआत होती है।

कुछ लोगों को प्रौढ़ावस्था में प्रवेश करने के बाद भी दाढ़ी नहीं आती है। इन लोगों को लगता है कि शेविंग करने से दाढ़ी जल्दी उग आती है। हालांकि, हकीकत में ऐसा नहीं है। दाढ़ी उगने से पहले चेहरे पर कुछ बाल उग सकते हैं। असल दाढ़ी को आने में एक लंबा वक्त लग सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *