जानिए हेल्दी फेफड़े पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

कई बार किन्हीं कारणों से जैसे प्रदूषण, सांस द्वारा धूल या अन्य खतरनाक कणों का हमारे शरीर में प्रवेश करने से उनका हमारे फेफड़ों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे फेफड़े कमजोर पड़ जाते हैं और सही से काम नहीं कर पाते। आगे चल कर यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। ऐसे में, कुछ व्यायाम फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। जानिए फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने वाली लंग्स एक्सरसाइज।

तैराकी यानी स्विमिंग को पूरे शरीर के लिए सबसे बेहतरीन व्यायाम माना जाता है लेकिन लंग्स एक्सरसाइज में यह सबका पसंदीदा है, क्योंकि इसमें पानी के अंदर सांस रोकनी पड़ती है, जिससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही फेफड़े मजबूत होते हैं।

फेफड़ों की क्षमता बढ़ने वाले व्यायाम में कार्डियो मुख्य है। कार्डियो में कई लंग्स एक्सरसाइज आती हैं, जो हमारे लंग्स को मजबूत बनाने और उनकी क्षमता को बढ़ाने में बहुत लाभदायक है। अगर आपको फिट रहना है तो कम से कम 30 से 40 मिनट तक रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज करें।

बेबी पुश अप्स, पुश अप्स का ही प्रकार है लेकिन इसमें आपके कंधे आपको सख्ती से नहीं रखने होते। इसकी मदद से आपकी सख्त मांसपेशियां नरम होती है और आपका पॉश्चर सुधरता है। इससे आपके फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। यह एक बेहतरीन लंग्स एक्सरसाइज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *